Anupamaa Upcoming Twist: इस वजह से वनराज पर जमकर बरसेगी नंदिनी, समर का होगा ब्रेकअप!

Updated at : 16 Jan 2022 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Twist: इस वजह से वनराज पर जमकर बरसेगी नंदिनी, समर का होगा ब्रेकअप!

सीरियल 'अनुपमा' का ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है. शो में नंदिनी और वनराज की जमकर लड़ाई होगी. नंदिनी उन्हें खूब खरी- खोटी सुनाने वाली है.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Twist 16 January: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी हर दिन के साथ औऱ भी दिलचस्प होती जा रही है. नये साल पर ही समर और नंदिनी में जमकर लड़ाई होती है. बा दोनों के लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करती है, लेकिन बात और बढ़ जाती है. अनुपमा को उनके झगड़े के बारे में पता चलता है.

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. समर और नंदिनी का सही रिश्ता टूटने की कगार पर है और यह सब काव्या की वजह से है. काव्या ने नंदिनी के मन में संदेह पैदा कर दिया था. काव्या घर से बाहर जॉब की तलाश कर रही है और यहां उसके द्वारा लगाए गए आग में समर और नंदिनी जल रहे है.

समर और नंदिनी के बीच उसकी वजह से बात बिगड़ जाती है और फिर खूब लड़ाई होती है. आने वाले एपिसोड में अपनी मौसी का साइड लेते नंदिनी दिखेगी. वो उसके साथ अन्याय होता देख वनराज पर काफी भड़कने वाली है. वो वनराज को उसकी गलतियों का अहसास कराएगी. वनराज उसे शांत कराने की कोशिश करेगा, लेकिन इस बार वो नहीं रुकने वाली.

Also Read: Anupamaa Upcoming Twist: इस वजह से समर और नंदिनी आपस में भिड़े, अनुज के घर से बाहर हुई अनुपमा?

नंदिनी वनराज के खिलाफ खड़ी होती है और उसे उसके सभी बुरे कामों का जवाब देती है. समर जो आमतौर पर वनराज का समर्थन नहीं करता है, वह इस बार अपने पिता का साथ देगा. वो नंदिनी को सीमा में रहने की चेतावनी देता है. अबतक आपने देखा कि अनुपमा, अनुज के घर से जाने वाली होती है, लेकिन काका, जीके और अनुज सब मिलकर उसको रोक लेते है. अनुज उससे कहता है कि वो दोबारा जाने की बात ना करें. इधर समर औऱ नंदिनी की लड़ाई के बारे में बा अनुपमा को बता देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola