ePaper

Anupamaa 5 Upcoming Twists: पाखी की लाइफ में नये दोस्त की एंट्री,वनराज मालविका के बीच इस बात को लेकर छिड़ी बहस

Updated at : 27 Dec 2021 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa 5 Upcoming Twists: पाखी की लाइफ में नये दोस्त की एंट्री,वनराज मालविका के बीच इस बात को लेकर छिड़ी बहस

सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. इस शो में आनेवाले दिनों में कई ट्विस्ट आनेवाले हैं. अनुपमा और अनुज की नजदीकियों से लेकर पाखी की जिंदगी में एक दोस्त की एंट्री तक, शो कई करवट बदलने वाला है.

विज्ञापन
undefined

अनुपमा के जाने के बाद पाखी खुद को अकेला महसूस कर रही हैं. वो अपनी फैमिली में हो रही चीजों को लेकर बहुत निराश हुई हैं. अब उसे पता चलता है कि मालविका बहुत अच्छी इंसान है और वह उसकी तरह बनना चाहती है. वह मालविका के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए उत्साहित हैं. मालविका पाखी से यह भी कहती है कि वे दोनों ‘बहनें’ हैं. यह नया बंधन काव्या को और परेशान करेगा.

undefined

वनराज और मालविका ने एक साथ काम करना शुरू कर दिया है. लेकिन अनुज को ये चिंता है कि दोनों एक ही नेचर है और उन्हें आसानी से गुस्सा भी आ जाता है और उत्तेजित भी हो जाते हैं. वनराज और मालविका अपने रेस्तरां का नाम रखेंगे और नाम पर दोनों परस्पर सहमत होंगे. लेकिन मेनू डिसाइड करने के दौरान वनराज को मालविका का सजेशन पसंद नहीं आएगा, जो एक बड़ी बहस की वजह बनेगा.

undefined

वनराज और मालविका द्वारा वनिका टीमवर्क शुरू करने के बाद, तोशु ने फैसला किया कि वह लीला के कैफे को फिर से शुरू करेगा. मालविका तोशु को नौकरी की पेशकश करती है और उसे नए रेस्तरां प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम करने के लिए कहती है. तोशु के लिए यह बिल्कुल नया मौका है और इसने मालविका के लिए कुछ ब्राउनी पॉइंट जीते हैं. किंजल भी अब तोशु के भविष्य को लेकर काफी एक्साइटिड हैं.

undefined

नंदिनी देखती है कि काव्या बेचैन है कि वनराज हर समय उसे इग्नोर करते हैं और मालविका के करीब जा रहा है. नंदिनी परेशान हो जाती है और समर को इस बारे में बताती है. वह उसे कहती हैं कि वनराज ने पहले अपनी पत्नी अनुपमा को छोड़ दिया काव्या से शादी कर ली, अगर वह फिर से ऐसा करता है तो क्या होगा? यह समर को परेशान करता है और वह और नंदिनी एक बहस में पड़ जाते हैं. समर उस पर नाराजगी व्यक्त करता है.

undefined

वहीं अनुपमा और अनुज अब और करीब आनेवाले हैं. वे दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करने लगे हैं और यह प्रशंसकों को पसंद भी आ रहा है. अपने ‘बता दूं क्या’ पल को देखकर खुश हुए प्रशंसक निश्चिंत हो सकते हैं कि अनुपमा के आने वाले एपिसोड में ऐसे और भी कई रोमांटिक, दिल को छू लेने वाले पल होंगे. अनुज, अनुपमा को वनराज और मालविका को लेकर अपनी चिंता भी प्रकट करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola