Anupamaa Spoiler Alert: वनराज और काव्या ने अनुपमा को घर से निकाला, शो में नयी इंट्री से बिगड़ेगा खेल

Updated at : 23 Aug 2021 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: वनराज और काव्या ने अनुपमा को घर से निकाला, शो में नयी इंट्री से बिगड़ेगा खेल

Anupamaa Spoiler Alert : टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के आगामी ट्रैक में दिलचस्प मोड़ दिखाया जाएगा. आपने देखा कि अनुपमा में शाह परिवार ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे धूमधाम से मनाया. पूरा परिवार परितोष और किंजल के रीयूनियन से भी खुश हैं.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert : टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के आगामी ट्रैक में दिलचस्प मोड़ दिखाया जाएगा. आपने देखा कि अनुपमा में शाह परिवार ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे धूमधाम से मनाया. पूरा परिवार परितोष और किंजल के रीयूनियन से भी खुश हैं. लेकिन अनुपमा को पैसे की चिंता भी सता रही है. अब शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है.

अनुपमा, समर से अकांउट में पैसे चेक करने के लिए कहती रहती हैं. सेलिब्रेशन को इंज्वॉय करने में बिजी समर, अनुपमा की बात को अनदेखा करता है. अब अनुपमा को अपनी जिंदगी में आने वाले तूफान के बारे में पता चलता है. अनुपमा के गलत लोन पेपर्स पर साइन करने की वजह से चीजें बदतर हो जायेंगी. नतीजा यह हुआ कि लोन अनुपमा के खाते के बजाय किसी और के बैंक खाते में आ जाता है.

इससे पूरे शाह परिवार को झटका लगता है. अनुपमा खुद को इस सिचुएशन में संभाल नहीं पाती हैं. वो अकेला महसूस करती है. वहीं वनराज और काव्या उसे इतनी बड़ी गलती करने के लिए बुरी तरह से आड़े हाथ लेते हैं. अनुपमा खुद को दोषी मानती है. अनुपमा ने जिस धोखाधड़ी का सामना किया है उनके बारे में जानकर किंजल और समर हैरान हैं. दोनों मुश्किल से लड़ने के लिए हाथ मिलाते हैं

Also Read: F.I.R फेम माहिका शर्मा तालिबानियों को बांधना चाहती हैं राखी, ट्वीट वायरल होते ही दो भागों में बंटे यूजर्स

अब बा, वनराज, परितोष, काव्या सभी अनुपमा को शाह हाउस से बाहर निकलने के लिए कहते हैं. बापूजी जी की गैर मैजूदगी में वो सभी उसे घर से निकाल देते हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा के बचपन का दोस्त जल्द शो में एंट्री लेने वाला है. ये दोस्त कभी अनुपमा का क्रश भी रहा है. अब इससे वनराज को जलन होनेवाली है. यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola