Anupamaa Spoiler Alert: अनुज को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ी अनुपमा, शो में नयी लव स्टोरी की शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2021 9:41 AM
Anupamaa Spoiler Alert : अनुपमा अपनी दमदार कहानी के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करता आ रहा है. इस समय शो में हाई एंड ड्रामा प्रसारित किया जा रहा है जिसमें अनुज ने वनराज और शाह परिवार के सामने अपना प्यार कबूल किया है.
Anupamaa Spoiler Alert : अनुपमा अपनी दमदार कहानी के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करता आ रहा है. इस समय शो में हाई एंड ड्रामा प्रसारित किया जा रहा है जिसमें अनुज ने वनराज और शाह परिवार के सामने अपना प्यार कबूल किया है. वहीं अनुपमा इस बात से हैरान है कि अनुज अभी भी उससे प्यार करता है. अनुपमा के लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं क्योंकि उन्होंने अनुज से ऐसी उम्मीद नहीं की थी.
इधर समर अनुपमा को यह समझाने की कोशिश करता है कि अनुज के प्यार में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि वह हमेशा उसका सम्मान करता आ रहा है. अब निर्माताओं ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अनुपमा अनुज को उसे अंतहीन प्यार करने के लिए धन्यवाद देती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज की दोस्ती एक नया मोड़ लेनेवाली है.
आनेवाले एपिसोड में अनुज पर कुछ गुंडे हमला कर देते हैं. अनुज वनराज के साथ अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करेगा. वो उसे उसकी वजह से अनुपमा को अपशब्द कहने से वनराज को मना करेगा. साथ ही बा को कहेगा कि मेरी वजह से अनुपमा को खरी-खोटी मत सुनाइए. इसके बाद शाह हाउस से निकलत ही कुछ स्थानीय गुंडे उसपर हमला कर देंगे. उसका किडनैप करने की भी कोशिश करते हैं.
अनुपमा को जल्द ही इस किडनैपिंग के बारे में पता चल जाएगा और वह अपने सारे गुस्से और हताशा को पीछे छोड़ अनुज के लिए एक सच्चे दोस्त का फर्ज निभायेंगी. अनुपमा मां चंडी का अवतार लेंगी और उन सभी गुंडों की पिटाई करेंगी जिन्होंने अनुज का अपहरण करने की कोशिश की थी ताकि वे उससे पैसे निकाल सकें.
Also Read: प्यार में हैं कंगना रनौत, 5 साल में ये है शादी को लेकर प्लानिंग, बोलीं- जल्द करूंगी खुलासा
अनुपमा की ताकत देखकर अनुज एक बार फिर इंप्रेस हो जाएगा. इधर काव्या लगातार बा को अनुपमा के खिलाफ भड़का रही है. वो धोखे से शाह हाउस अपने नाम करवा चुकी हैं. वो इसे बेचने की फिराक में है. आनेवाले एपिसोड में पता चल पायेगा कहानी किस ओर करवट ले रही है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










