Anupamaa: सीरियल को छोड़ने की अफवाहों पर 'पाखी' ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समस्या थी, लेकिन...

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है. इन-दिनों ट्रैक काफी मजेदार चल रहा है. हालांकि बीते कुछ दिनों से पाखी नदारद हैं. ऐसे में फैंस को ये चिंता सता रही है कि क्या उन्होंने भी तो नहीं शो छोड़ दिया है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो के हर एपिसोड को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए तो ये शो हर हफ्ते रेटिंग में नंबर 1 रहता है. इस वक्त शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. जहां फैंस चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा हमेशा के लिए फिर से एक हो जाए. वहीं गुरु मां के ट्रैक ने सबको हैरान कर दिया है. हालांकि बीते कुछ दिनों से अनुपमा की बेटी पाखी नहीं दिख रही हैं. जिसके बाद फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्होंने शो तो नहीं छोड़ दिया है न. अब फैंस के सवालों के देखते हुए मुस्कान बमन ने बताया कि आखिर वह शूटिंग क्यों नहीं कर रही हैं.
मुस्कान बमन ने शो के कुछ महत्वपूर्ण एपिसोड से गायब रहने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह अब भी अनुपमा का हिस्सा हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मेरी तारीखों के साथ कुछ समस्या थी, क्योंकि मुझे एक साथ किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करनी थीं. यह एक वेब शो था और मैं इसमें व्यस्त थी. मैंने अपने हिस्से के लिए शूटिंग की और अब मैं अनुपमा के लिए अपना शूट फिर से शुरू करने के लिए तैयार हूं. हालांकि अभी कुछ और ट्रैक चल रहा है, इसलिए एक बार जब यह खत्म हो जाएगा, तो मैं शो में वापस आ जाऊंगी.”
अभिनेत्री ने पारस कलनावत की टिप्पणी पर भी रिएक्ट किया, जिसमें पारस ने कहा था कि अनुपमा के 80 प्रतिशत कलाकार यदि अवसर दिया गया तो बाहर जाना चाहेंगे. इसपर मुस्कान ने कहा, “शो के माहौल के साथ कुछ भी समस्या नहीं है. यह सब अच्छा है और वास्तव में, वहां काम करने में मजा आता है.” मुस्कान कहती हैं, “पेमेंट के साथ कभी कोई समस्या नहीं रही है और हमें हमेशा अपने चेक समय पर मिलते हैं और हमारे लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है.” उन्होंने कहा, मैं सेट पर होने वाली बहुत सी चीजों में शामिल नहीं होती. मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं और बाकी समय कुछ सीखती हूं. मुझे लगता है कि पारस ने निजी कारण से शो छोड़ है, न की मेकर्स की वजह से.
Also Read: Bholaa: दीपक डोबरियाल हर फिल्म के बाद मुंडवा लेते हैं सिर, कारण जान आपको भी लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




