ePaper

हर्ष राजपूत को डेट कर रही हैं 'Anupamaa' फेम अनेरी वजानी? अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Updated at : 22 Jun 2022 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
हर्ष राजपूत को डेट कर रही हैं 'Anupamaa' फेम अनेरी वजानी? अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्टर हर्ष राजपूत को कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया था, जब वो अनेरी वजानी (Aneri Vajani) को छोड़ने के लिए आए थे.

विज्ञापन

टीवी एक्टर हर्ष राजपूत को कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया था, जब वो अनेरी वजानी (Aneri Vajani) को छोड़ने के लिए आए थे. एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए केप टाउन रवाना हो रही थीं. इसके बाद ऐसे कयास लगाये जाने लगे कि दोनों कलाकार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब इसपर अनुपमा एक्ट्रेस ने अफेयर की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं. उन्होंने शादी को लेकर भी खुलकर बात की.

जब सही समय होगा पता चल जायेगा

ईटाइम्स से खास बातचीत में अनेरी वजानी ने कहा, “मैं किसी को डेट कर रही हूं और यह मेरा काम है. मैं अभी अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं और जब सही समय होगा तो सभी को पता चल जाएगा कि मेरी शादी कब हो रही है? मैं किसे डेट कर रही हूं? मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम से जानें न कि मेरे रिश्तों से. हां, मेरे कई खास दोस्त हैं.”

खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखेंगी अनेरी वजानी

बता दें कि अनेरी वजानी को आखिरी बार फेमस शो अनुपमा में देखा गया था जिसमें वो मालविका उर्फ मुक्कू की भूमिका में नजर आ रही थीं जो अनुज कपाड़िया की बहन थी. हालांकि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में शो छोड़ दिया क्योंकि वो जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट शो खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने जा रही हैं. वहीं हर्ष राजपूत ने जनबाज़ सिंदबाद, नज़र और धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान सहित कई टेलीविज़न शो में काम किया है.

स्टंट शो को लेकर कही ये बात

अनेरी वजानी ने इस शो में हिस्सा लेने को लेकर कहा था, “खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रियलिटी शो है और मैं काफी उत्साहित हूं. मुझे नयी चीजों को एक्सप्लोर करना और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पसंद है. इस शो के साथ, मैं निश्चित रूप से अपने जीवन में नई ऊंचाइयों पर पहुंचूंगी. मैं इस साहसिक यात्रा को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.

Also Read: Shamshera Teaser: कर्म से डकैत, धर्म से आजाद…लौट आया शमशेरा, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
इस शो से मिली लोकप्रियता

बता दें कि अनेरी को टीवी शो निशा और उसके कजिन्स से काफी पहचान मिली थी. इस शो में उनके साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान भी थे. अब दोनों एक बार फिर से साथ में दिखने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों साथ में एक नये प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola