Anupama Upcoming Twist: अनुपमा-अनुज की फिर से शादी कराएगी श्रुति, आएंगे कई बड़े ट्विस्ट्स

Anupama
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाला है. जहां श्रुति अपनी शादी के दिन अनुज और अनु की शादी करवादेगी. इसे सीन को देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का मोस्ट अवेटेड सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल हर हफ्ते टीआरपी चार्ट पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. हाल ही में शो में लीप आया था. जिसके बाद अनुपमा और अनुज की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. जहां अनु तलाक के बाद अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका चली गई. वह वहां यशदीप के रेस्टोरेंट में काम कर रही है. इधर अनुज अपनी बेटी आध्या के साथ उसी शहर में रह रहा है. इसके अलावा अब उसके लाइफ में श्रुति नाम की लड़की है. दोनों एक दूसरे से संग सगाई कर चुके हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा और अनुज का रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया है.
खत्म हो गया अनुपमा-अनुज का रिश्ता
अनुज अनु से आखिरी बार मिलता है और उसे बताता है कि वह श्रुति से शादी क्यों कर रहा है. आज के एपिसोड में, अनुज अनुपमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है और उसे एक व्हाइट फूल देता है. अनु और अनुज का दिल टूट जाता है, लेकिन वे दोनों आध्या की खातिर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. फिर अनुज ईमानदारी से श्रुति (सुकृति कांडपाल) से कहता है कि उसे अनुपमा को उसके जन्मदिन के दिन उनकी शादी के बारे में नहीं बताना चाहिए था, उसे अपनी गलती का एहसास होता है और अपने अंदर के डर के बारे में बताती है. श्रुति को यकीन है कि एक दिन अनुज उससे जरूर प्यार करेगा और ख्याल रखेगा.
अनुपमा-अनुज की फिर से शादी करवाएगी श्रुति
हालांकि राजन शाही के शो में कोई ट्विस्ट न आए, ऐसा कभी हो नहीं सकता है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में श्रुति कुछ अनोखा करेगी. जिससे दर्शक शॉक्ड हो जाएंगे. आने वाला ट्विस्ट यह है कि श्रुति अनुज और अनुपमा की उसी मंडप पर दोबारा शादी कराएगी और कपल को एहसास दिलाएगी कि वे एक दूसरे के लिए बने हुए हैं. वह आध्या (आभा भटनागर) उर्फ छोटी अनु को भी यह समझाने में कामयाब होगी कि उसकी मां अनुपमा एक बुरी महिला नहीं है और उसने उसे कभी नहीं छोड़ा और उससे काफी प्यार करती है.
यशदीप की मदद करेगी अनुपमा
बता दें कि श्रुति अब शो में एक वैंप की तरह दिखाई दे रही हैं और जिस तरह से मान की कहानी का अंत हो रहा है. उससे फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं. इधर अनुपमा की मुलाकात बापूजी से होती है, जो शाह हाउस में हमेशा उसे सपोर्ट करते आए हैं. हम देखेंगे कि यशदीप का रेस्टोरेंट घाटे में चला जाएगा. जिसके बाद अनु उसकी मदद करेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि वह अब एक बिजनेस वुमन बन गई है और अपने दोस्त की मदद के लिए हमेशा खड़ी रहेगी. अब श्रुति के हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद अनु और अनुज की लाइफ कैसी होगी, ये तो आने वाले वक्त में फैंस को जरूर देखने को मिलेगी.
Also Read- Anupama: पांच साल बाद बाबूजी से मिलने पर अनुपमा हुई भावुक, तोशू ने मांगी वनराज से मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










