Anupama: डिंपी और काव्या को लेकर फिर होगा अनुपमा-वनराज का आमना-सामना, आएंगे कई बड़े ट्विस्ट

Anupama
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. जहां काव्या अनु से अपने दिल की बात कहेगी और उसे बताएगी कि वह अपनी बेटी के साथ अमेरिका में रहना चाहती है. इधर अनु डिंपी से टीटू संग शादी के बारे में बात करेगी.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. शो ने कुछ महीने पहले लीप लिया था. जिसमें हमने देखा कि अनु और अनुज का तलाक हो गया और वो अपने सपनों के पूरा करने के लिए अमेरिका चली गई. इधर अनुज भी अपनी बेटी आध्या के साथ वहीं रहता है. जब दोनों एक दूसरे से पहली बार मिले थे, तो काफी इमोशनल ट्विस्ट आया था. अनुज अब सिंगल नहीं रहा और वो उसकी शादी श्रुति से होने वाली है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अनुज और श्रुति की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं अनु एक बार फिर खुद को अपने रिश्तों में उलझती हुई पाती है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा डिंपी और टीटू की शादी को लेकर वनराज से बहस करने का प्लान बना रही है. वह अपनी बहू की खुशियों के लिए स्टैंड लेगी.
वनराज से तंग आकर काव्या लेगी कड़ा फैसला
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, बापूजी के रिक्वेस्ट पर, अनु काव्या और डिंपी को अपने लिए खड़े होने की सलाह देती है. जब काव्या अनु से पूछती है कि क्या वह एक बुरी मां है, तो अनु बड़े ही प्यार से उसे जवाब देती है और कहती है कि एक अच्छी मां होने की कोई सही परिभाषा नहीं है, और मां को गलतियां करने और उन्हें सुधारने की अनुमति है, क्योंकि आखिर में वो भी एक इंसान हैं.
Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा-अनुज की फिर से शादी कराएगी श्रुति, आएंगे कई बड़े ट्विस्ट्स
काव्या अनुपमा को देती है ये सलाह
अनुपमा फिर काव्या से कहती है कि वह जानती है कि उसने वनराज के साथ चीजों को सही करने की बहुत कोशिश की है, लेकिन अगर उसके प्रयासों के बावजूद चीजें नहीं सुधर रही हैं, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है. काव्या ने वनराज को छोड़ने और माही के साथ अमेरिका में रहने के प्लान के बारे में अनु को बताया. उसने कहा कि वह वनराज की हरकतों से परेशान हो गई है. बार-बार अपनी बेटी का अपमान होते नहीं देख सकती हूं. ये सब सुनकर अनुपमा सिर्फ उसे अपने दिल की मानने के लिए कहती है.
अनुपमा वनराज को डिंपी-टीटू की शादी के बारे में बताएगी
इस बीच, अनुपमा डिंपी से पूछती है कि क्या वह टीटू से शादी करना चाहती है. डिंपी मुस्कुराकर चली जाएगी. इससे अनु अपनी बहू के लिए खुश होगी कि आखिरकार वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. वह वनराज से काव्या और डिंपी दोनों के बारे में बात करने का फैसला करती है, यह जानते हुए कि वह दोनों मामले काफी पेचीदा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किंजल को गुंडे पकड़ लेते हैं. लेकिन अनु मौके पर आती है और अपनी बहू को बचा लेती है. फिर अनु किसी भी तरह से तोशू को वापस लाने और उसे उसके कुकर्मों की सजा दिलाने की बात करती है.
Also Read- Anupama: पाखी और आध्या की हुई इस बात पर लड़ाई, बाबूजी ने अनु से मांगी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










