ePaper

Anupama Written Update: वनराज ने अनुपमा से कही अपनी दिल की बात, पूछ लिया इतना बड़ा सवाल

Updated at : 17 Jan 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update: वनराज ने अनुपमा से कही अपनी दिल की बात, पूछ लिया इतना बड़ा सवाल

Anupama Written Update : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में दर्शकों को हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के मुताबिक, अनुपमा औऱ सारा परिवार पतंग उड़ाने छत पर होते है. सब खूब मस्ती और हंगामा करते है. काव्या वनराज को अनुपमा के साथ देखकर गुस्सा हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में दर्शकों को हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के मुताबिक, अनुपमा औऱ सारा परिवार पतंग उड़ाने छत पर होते है. सब खूब मस्ती और हंगामा करते है. काव्या वनराज को अनुपमा के साथ देखकर गुस्सा हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या जानबूझकर पतंग के मांझे से अपना हाथ काट लेती है. काव्या के हाथ से खून निकलने लगता है. ये देखकर नंदिनी जोर से चिल्लाती है और उसके पास चली जाती है. काव्या सोचती है कि वनराज जो अनुपमा के पास खड़ा है, उसके पास आ जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होता. वनराज काव्या के पास नहीं जाता.

वनराज अनुपमा के पास जाकर कहता है कि उसे एक बात कहनी है. वो कहता है आसमान को चांद की कद्र नहीं होती, क्योंकि चांद उसके पास होता है. मैं आसमान से जब जमीं बना, तब मुझ समझ आया कि चांद क्या होता है. वनराज अनुपमा से आई लव यू कहता है. वो अनुपमा से पूछता है कि उसके दिल में क्या अभी भी थोड़ी जगह है.

Also Read: Anupama Written Update : अनुपमा को बा ने इशारों- इशारों में कही ये बात, समर को मिली नंदिनी की सीक्रेट डायरी

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या सोचती है कि आज फिर इस पर्व में वनराज उसके साथ नहीं है, लेकिन वो इस बार उससे ज्यादा दूर नहीं है. समर काव्या के घर जाकर उसे बुलाकर लाता है. इस बीच समर को नंदिनी की डायरी लगती है, जिसे वो पढ़ने लगता है. उस डायरी में समर के बारे में बहुत कुछ लिखा होता है. समर ये सब पढ़कर काफी खुश हो जाता है और उसे गले लगा लेता है.

अब तक आपने देखा कि अनुपमा मकर संक्रांति के लिए वनराज से पूछती है कि वो कौन से रंग पहनेंगे? वो कहती है कि उन्‍हे हल्‍का रंग पसंद है, काव्‍या ने बताया था, इसलिए वो उनके लिए व्‍हाइट कलर का कुर्ता निकाल कर रख रही है. लेकिन वनराज उसे कहता है कि वो पीले रंग का कुर्ता पहनेगा. जिसे सुनकर वो हैरान रह जाती है. क्‍योंकि पहले जब वो ये कुर्ता वनराज के लिए लाई थी जो काव्‍या ने यह कहकर मना कर दिया था कि वनराज को हल्‍का रंग पसंद है.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola