ePaper

Anupama Written Update: इस बात को लेकर वनराज- समर में हुई लड़ाई, काव्या बेहोश, आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 14 Mar 2021 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update: इस बात को लेकर वनराज- समर में हुई लड़ाई, काव्या बेहोश, आने वाला है नया ट्विस्ट

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. वनराज के मना करने पर भी समर नंदिनी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. महाशिवरात्रि की पूजा पर वनराज दोनों को साथ में देखकर काफी गुस्सा हो जाता है. समर नंदिनी को अपने घर पूजा में लेकर आता है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: सीरियल अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. वनराज के मना करने पर भी समर नंदिनी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. महाशिवरात्रि की पूजा पर वनराज दोनों को साथ में देखकर काफी गुस्सा हो जाता है. समर नंदिनी को अपने घर पूजा में लेकर आता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महाशिवरात्रि पर सब तांडव डांस करते है. वनराज समर को नंदिनी के साथ देखता है तो आग-बबूला हो जाता है. वनराज उससे कहता है कि तुम भूल जाओ उसे. इसपर वो कहता है कि आप भी तो काव्या से प्यार करते है ना औऱ यहां रह रहे है. पहले खुद को आप देख लिजिए, फिर मेरे प्यार पर अंगुली उठाना.

वनराज और समर की लड़ाई को अनुपमा संभालने की कोशिश करती है, लेकिन इसका कोई असर नहीं होता. वनराज समर को कहता है कि ये घर छोड़कर चले जाओ. समर गुस्से में कहता है कि ये घर आपका नहीं है. किसी को जाना चाहिए तो वो आप दोनों है क्योंकि ये घर मां का है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : समर नंदिनी को साथ देख भड़का वनराज, महाशिवरात्रि पर खुला काव्या का ये प्लान!

ये सुनकर वनराज बहुत गुस्सा हो जाता है और घर छोड़कर जाने का प्लान बना लेता है लेकिन काव्या यहां से जाना नही चाहती. इसके लिए वो बेहोश होने का नाटक करती है. एक बार फिर से अनुपमा उसकी मदद करती है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि महाशिवरात्रि को लेकर अनुपमा पूरे घर को सजाती है. वनराज उसे अपनी मदद के लिए कहता है. उसे वो टीका लगाती है सिर पर, और वनराज उसे सिंदूर लगाने जाता है. लेकिन ये काव्या देख लेती है, जिसके बाद वनराज उसे सिर्फ एक टीका लगा देता है.

वनराज अनुपमा से कहता है कि उसे कोई जॉब नहीं मिल रही है और अनुपमा उसे दिलासा दते हुए कहती है कि उसे नौकरी मिल जाएगी, बस भारोस रखें. इधर समर नंदिनी को शिवरात्रि पूजा में साथ लाने के लिए जाता है. राखी सबको बताती है कि काव्या और वनराज अपने लिए नया घर खोज रहे है. इधर पूजा के दौरन समर नंदिनी को एक साथ देखकर वनराज अपना आपा खो देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola