ePaper

Anupama Upcoming Episode : अनुपमा को खुश रखने के लिए वनराज ने लिया बड़ा फैसला, आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 29 Apr 2021 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : अनुपमा को खुश रखने के लिए वनराज ने लिया बड़ा फैसला, आने वाला है नया ट्विस्ट

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) के नये टविस्ट से दर्शक काफी जुड़ गए है. अनुपमा जिसने हर रिश्ते को दिल से निभाया, वो आज एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है. ये बात का खुलासा अद्वैत ने वनराज के सामने किया. अनुपमा की बीमारी के बारे में सुनकर वनराज सकते में आ जाता है. अद्वैत और वनराज की बात समर सुन लेता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज समर के सामने रोते होते है. समर कहता है कि अगर आप मम्मी को खुश देखना चाहते है तो उन्हें तलाक दे दीजिए. वनराज उसे समझाता है कि ये वक्त ये सब बातें करने का नहीं है. ये समय अनुपमा को खुश करने के लिए है. वनराज समर से वादा लेता है कि वो रिपोर्ट की बात अनुपमा को नहीं बताएगा.

इधर समर डॉक्टर बनकर अनुपमा से मिलने जाता है और उसे खूब हंसाता है. समर अपनी मां को लेकर काफी इमोशनल हो जाता है, लेकिन ये बात अनुपमा को समझ नहीं आती. वनराज भी बाहर से दोनों को देखकर भावुक हो जाते है. वनराज सोचता है कि उसने अनुपमा को बहुत तकलीफ दी है लेकिन अब वो उसे खुश करने के लिए सब कुछ करेंगे.

Also Read: निया शर्मा ने बाथरूम सेल्फी से बढ़ाई फैंस की बेकरारी, फैंस बोले- हुस्न की परी…

समर अनुपमा को उसका घर गिफ्ट में देता है, जिसे देखकर वो बहुत खुश हो जाती है. उस घर में बा उसका गृह प्रवेश करवाती है. अनुपमा सारे लोगों को देखकर हैप्पी हो जाती है. उस घर में सब कुछ उसकी पसन्द का होता है. काव्या पूरे परिवार को साथ में देखकर परेशान हो जाती है. वहीं वनराज खुद से वादा करता है कि अनुपमा को खुश रखना अब उसकी जिम्मेदारी है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अद्वैत के खुलासे के बाद वनराज टूट जाता है. उसे लगता है कि आखिरी इतना बुरा अनुपमा के साथ क्यों हो रहा है. अद्वैत और वनराज की बात समर सुन लेता है और वो अनुपमा से मिलने के लिए भागता है. वनराज उसे किसी तरह से रोकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola