ePaper

Anupama Written Update : तीन दिन में होने वाला है वनराज और अनुपमा का तलाक, पाखी ने डिवोर्स रोकने के लिए बनाया प्लान

Updated at : 02 Apr 2021 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : तीन दिन में होने वाला है वनराज और अनुपमा का तलाक, पाखी ने डिवोर्स रोकने के लिए बनाया प्लान

Anupama Written Update : शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. अनुपमा होली में गलती से भांग पी लेती है, जिसके बाद वो अपने दिल की बात सबसे कहती है. अनुपमा वनराज को बताती है कि वो उससे बहुत प्यार करती है, लेकिन इसके बदले उसे कुछ नहीं मिला. इधर काव्या अनुपमा को वनराज के करीब देखकर गुस्सा हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. अनुपमा होली में गलती से भांग पी लेती है, जिसके बाद वो अपने दिल की बात सबसे कहती है. अनुपमा वनराज को बताती है कि वो उससे बहुत प्यार करती है, लेकिन इसके बदले उसे कुछ नहीं मिला. इधर काव्या अनुपमा को वनराज के करीब देखकर गुस्सा हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा दूसरे दिन होश में आती है और बा से माफी मांगती है. पाखी कहती है कि हमलोग आपसे नाराज नहीं है क्योंकि आपने अपने दिल की बात कही. पाखी वनराज से कहती है कि स्कूल में कुछ प्रोगाम हो रहा, जिसमें साथ में फैमिली भी चल सकती है तो आप भी साथ में चलिए. बा औऱ पूरा परिवार सोचता है कि उन्हें घूमने भेजकर ये तलाक रोकवा सकते है.

तभी डोरबेल बजता है और वनराज कुछ पेपर लेकर आते है. वो अनुपमा को बताते है कि तीन दिन में उन दोनों का तलाक होने वाला है. ये सुनकर दोनों काफी उदास हो जाते है. पेपर देखकर वनराज को पुरानी बातें याद आने लगती है. वनराज कहता है कि हमलोगों को पिकनिक पर जाना होगा क्योंकि सारा परिवार साथ में चल रहा है.

Also Read: Anupama की ‘किंजल’ का पूल किनारे बोल्ड फोटोशूट वायरल, तसवीरों में देखें निधि शाह का हॉट अंदाज

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा भांग पीने के बाद घरवालों से अपने दिल की बात कहती है, जो उसने कई सालों से अपने मन में दबाए रखे थे. अनुपमा राखी दवे से कहती है कि वो चाहे उससे कितनी भी नफरत करें, लेकिन उसे राखी से कोई शिकायत नहीं है. वो कहती है आपकी बेटी किंजल बहुत अच्छी है.

Also Read: नहीं देखी होगी अंकिता लोखंडे की ये पूल फोटो, हॉट अदाओं पर फैंस हुए क्लीन बोल्ड

अब तक आपने देखा कि पूरा परिवार अनुपमा को नशे की हालत में पाते हैं. जब बा उसे शांत करने की कोशिश करती है, तो वह उसे बताती है कि वह हमेशा चाहती थी कि वह उसकी मां बने और सास की तरह व्यवहार न करे. वो बाबूजी को अपनी तरफ से धन्यवाद देती है कि उन्‍होंने हमेशा उसका साथ दिया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी ‘सोनू’ का बिकिनी लुक वायरल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola