Anupama: क्या सच में चली जाएगी अनुपमा की जान? नये शख्स की एंट्री से रोमांचक होगा एपिसोड
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Oct 2025 2:23 PM
अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां को बचाने की कोशिश करती है. इस बीच उसके कंधे पर कोई अपना हाथ रखता है. दूसरी तरफ प्रार्थना वापस अपने घर शाह हाउस लौटने का फैसला करेगी.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही को अनु बचा लेगी. अनु खुद गड्ढे में फंस जाएगी और चारों तरफ पानी भर जाएगा. वह राही से वहां से जाने के लिए कहती है. हालांकि राही अपनी मां को अकेले छोड़कर जाने से मना करती है और भगवान कृष्ण से इसे हिम्मत देने के लिए कहती है. अनु को लगेगा कि वह मरने वाली है और वह अपने पति अनुज को याद करेगी. पानी का लेवल और बढ़ता जाएगा. राही को गिल्ट महसूस होता है कि उसने अनु की बात क्यों मानी. उसे लगता है कि उसकी वजह से अनु गड्ढे में फंस गई.
शाह हाउस दोबारा लौटने का फैसला करेगी प्रार्थना
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी परिवार में प्रार्थना लौट आई है. ख्याति को लगता है कि प्रार्थना के बच्चे के जरिए वह आर्यन को वापस पा सकती है. हालांकि प्रार्थना वापस शाह हाउस में लौटने का फैसला करेगी, जिसकी वजह से कोठारी हाउस में पारिवारिक कलह होगी. ख्याति को डर सताएगा कि कही वह दोबारा से अपने बेटे आर्यन को ना खो दे. दूसरी तरफ मोटी बा, अंश को उनके मामलों में अनुपमा को शामिल नहीं करने के लिए कहती है. ऐसा लग रहा है कि एक नयी टेंशन दोनों परिवार के बीच आने वाली है.
अनुपमा में होगी नये शख्स की एंट्री, रोमांचक होगा एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां को बचाने की कोशिश करती है. इस बीच उसके कंधे पर कोई अपना हाथ रखता है. हालांकि अभी तक उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि शो में नयी एंट्री होने वाली है. ये शख्स अनु की जान बचाएगा. वहीं, एक ये भी संभावना जताई जा रही है कि वहां पर प्रकाश या उसके आदमी तो नहीं पहुंच गए. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक और ट्विस्ट से भरा होने वाला है.
यह भी पढ़ें- Anupama: राही की जान खतरे में, अनुज की आत्मा दिखाएगी अनुपमा को रास्ता, कोठारी हाउस में होगी इस शख्स की एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










