Anupama: राही की जान खतरे में, अनुज की आत्मा दिखाएगी अनुपमा को रास्ता, कोठारी हाउस में होगी इस शख्स की एंट्री
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2025 10:05 AM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा राही को अनु खोजती है और उसे अनुज की आत्मा रास्ता दिखाती है. अनु अपनी बेटी तक पहुंच जाती है और उसे बचाने का वादा करती है. दूसरी तरफ मोटी बा गौतम को लेकर कोठारी हाउस आती है. वह कहती है कि गौतम अब उनके घर में ही रहेगा.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां को बचाने के लिए कहती है. अनु उसे परेशान नहीं होने के लिए कहती है. राही पूछती है कि उसे कैसे पता चला कि वह कहां पर है. अनु कहती है कि अनुज ने उसकी मदद की राही तक पहुंचने में. अनु उसे बताती है कि अनुज आत्मा के रूप में उनके साथ है. अनु उसे बचाने का वादा करती है. राही से अनु पूछती है कि उसने इतना जोखिम क्यों उठाया. राही कहती है कि ये सब उसने समर को न्याय दिलाने के लिए कहा. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में मोटी बा फिर से गौतम को लेकर आती है.
कोठारी हाउस में होगी गौतम की एंट्री
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, गौतम को घर से बाहर भेजने के लिए कहती है. प्रेम कहता है कि गौतम के होने से प्रार्थना असहज हो जाती है. इस बात पर मोटी बा और गौतम के बीच बहस होती है. मोटी बा कहती है कि गौतम कोठारी हाउस में ही रहेगा और कहीं नहीं जाएगा. दूसरी तरफ अनु, राही से वादा करती है कि वह उसे बचा लेगी. राही उसे अपनी जान बचाने के लिए और वहां से जाने के लिए कहती है. राही कहती है कि उसने उसे पहले भी कई बार छोड़ा है. अनुपमा ये सुनकर काफी हैरान हो जाती है.
राही बच जाएगी
बारिश होने लगती है और बारिश का पानी गड्ढे में भरने लगता है. प्रकाश और तातिया खुश होते हैं कि अब अनु और राही की जान चली जाएगी और उन्हें कोई नहीं बचा सकता. प्रकाश की पत्नी उसकी बात सुन लेती है और उसे राही-अनु के लोकेशन का पता चल जाता है. प्रकाश उसे पकड़कर उसे कमरे में बंद कर देता है. वह उससे दोनों को नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कहती है. अनु, राही को बचाने की कोशिश करते रहते हुए उसे प्रोत्साहित करती है. राही कहती है कि उसने सिर्फ अनुज को खुश करने के लिए उसकी देखभाल की थी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा राही बच जाती है और अनु फंस जाती है. राही मदद के लिए किसी को बुलाती है.
यह भी पढ़ें- Anupama: अपने बेटे के कातिल को मरने से बचाएगी अनुपमा, एक कॉल बदल देगी अनु की जिंदगी, राही है खतरे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










