Anupama Today Episode: छोटी अनु के इस सवाल का जवाब वनराज के पास नहीं, कैसे सामने आयेगा सच?

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अनुज को होश आयेगा, लेकिन कुछ देर बाद वो फिर से बेहोश हो जायेगा. अनुपमा रोने के सिवा कुछ नहीं कर सकती. वह चाहती है कि अनुज जल्द से जल्द ठीक हो जाये और प्यार से भरी एक शानदार जिंदगी जीना शुरू कर दे.
सीरियल अनुपमा टीवी स्क्रीन पर राज कर रही हैं. यह शो लगातार बार्क रेटिंग में टॉप पर बना हुआ है. शो के मौजूदा ट्रैक ने लोगों को बांध रखा है. आपने देखा कि वनराज शाह के बाद अनुज को भी होश आ चुका है. वहीं बरखा शाह परिवार पर भड़की हुई हैं कि वो वनराज को जेल की हवा खिलायेगी. वह उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने अनुज को खाई से धक्का दिया है. हालांकि सच का पता किसी को नहीं है कि उस दिन हुआ क्या था.
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अनुज को होश आयेगा, लेकिन कुछ देर बाद वो फिर से बेहोश हो जायेगा. अनुपमा रोने के सिवा कुछ नहीं कर सकती. वह चाहती है कि अनुज जल्द से जल्द ठीक हो जाये और प्यार से भरी एक शानदार जिंदगी जीना शुरू कर दे. वनराज ठीक महसूस करता है. वनराज वापस अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है. वह याद करने की कोशिश करता है कि अनुज कैसे फिसल कर नीचे गिर गया था लेकिन उसे याद नहीं है कि क्या उसने उसे धक्का दिया था.
वनराज भगवान शिव की कसम खाता है और कहता है कि अनुज को मारने का उसका कोई इरादा नहीं था, हालांकि उसने पहले भी उसे धमकी दी थी. आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, वनराज घर वापस आ जाता है और शाह परिवार भगवान से प्रार्थना करके उसका स्वागत करता है. वनराज बा से कहता है कि उसे कुछ भी याद नहीं है कि उस दिन क्या हुआ था कि उसने उसे धक्का दिया या अनुज चट्टान से गिर गया.
वनराज को इस बात की चिंता सताती है कि अगर उसने अनुज को धक्का दिया तो क्या होगा? हर कोई जानना चाहेगा कि उस दिन क्या हुआ था. यह देखना दिलचस्प होगा कि वनराज को कुछ याद रहता है या अनुज को होश आता है, तभी तो सभी को पता चलेगा कि उस दिन क्या हुआ था.
Also Read: प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की लेटेस्ट तस्वीर, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडिड…
इसके बाद अनु को पता चलता है कि वनराज को छुट्टी मिल गई है और वह जल्द ही घर आने वाला है. छोटी अनु अपने चेहरे पर मूंछें लगाती है और वनराज का घर में स्वागत करती है. जब वह घर में इंट्री करता है, तो अनु वनराज से उसके पिता अनुज के बारे में सवाल करती है. अनु के सवालों का कोई जवाब वनराज के पास नहीं होता. उधर अनुपमा भी जानना चाहती हैं कि उस दिन क्या हुआ था और वनराज, अनुज को लेकर खाई के पास क्यों गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




