Anupama Spoiler Alert : नंदिनी- समर की सगाई के बाद अनुपमा वनराज से लेगी तलाक? क्या होगा अब आगे...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 May 2021 12:24 PM
Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) का नया ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है. अनुपमा के कहने पर वनराज नंदिनी और समर की सगाई के लिए मान जाता है. इधर काव्या ये बात सुनकर नंदिनी के लिए काफी खुश होती है और कहती है मेरे नसीब में ये सब शायद लिखा ही नहीं. समर अपने प्यार को पूरा होता देख काफी खुश है लेकिन नंदिनी के मन में कुछ और चल रहा है.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) का नया ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है. अनुपमा के कहने पर वनराज नंदिनी और समर की सगाई के लिए मान जाता है. इधर काव्या ये बात सुनकर नंदिनी के लिए काफी खुश होती है और कहती है मेरे नसीब में ये सब शायद लिखा ही नहीं. समर अपने प्यार को पूरा होता देख काफी खुश है लेकिन नंदिनी के मन में कुछ और चल रहा है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या वनराज को तलाक कैंसिल करते हुए फोन पर बात करते हुए सुन लेती है. काव्या ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाती है और एक पत्थर उठाकर उसे देती है और कहती है उसके सिर पर ये मार दें. वनराज उसे समझाता है लेकिन वो नहीं सुनती और वहां से चली जाती है.
अनुपमा सगाई की तैयारी में लगी हुई है और उसे खुश देखकर वनराज काफी हैप्पी हो जाता है. वो ये भी सोचता है कि काव्या उसे बार-बार तलाक लेने के लिए कह रही है और वो ये तलाक अब लेना ही नहीं चाहता. वहीं, नंदिनी समर से सगाई से पहले अपने बारे में सारे घरवालों को बताने के लिए कहती है. समर जवाब देते हुए कहता है कि वो इस बारे में सोचेगा.
इधर अनुपमा वनराज से कहती है कल सगाई के बाद वो लोग तलाक ले लेंगे. वनराज उससे कुछ कहना चाहता है कि लेकिन वो कुछ नहीं सुनती. वनराज अनुपमा के साथ बिताए हुए पल यादकर इमोशनल हो जाती है. क्या समर नंदिनी की सगाई के बाद दोनों का तलाक हो पाएगा. क्या काव्या वनराज को शादी के लिए मना पाएगी. ये सब पता चलेगा आने वाले एपिसोड में.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि नंदिनी समर से कहती है कि वह अनुपमा को अपने अतीत के बारे में बताना चाहती है. उसे लगता है कि शाह परिवार को इसके बारे में कुछ पता नहीं है और अगर वह उन्हें इस बारे में नहीं बताएगी तो यह धोखा होगा. लेकिन समर उसे मना करता है कि वे अपनी सगाई के बाद सभी को इसके बारे में बताएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










