Anupama Spoiler: क्या आध्या ले लेगी अपनी जान, डॉक्टर ने अनुज को किया अलर्ट, श्रुति कभी नहीं बन पाएगी मां

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड देखकर दर्शक भावुक हो जाएंगे. श्रुति की हालत अभी भी गंभीर है और डॉक्टर उसे बताते है कि वो कभी मां नहीं बन सकती. अनुज ये जानकर चौंक जाता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों की नजर नहीं हट रही. श्रुति को गोली लग गई है और वो अस्पताल में है. इस घटना के बाद से आध्या सदमे में है और अनुज को समझ नहीं आ रहा वो उसे कैसे हैंडल करें. अनुज उसे अपने साथ हॉस्पिटल में रहने के लिए कहता है. अनुपमा को लगता है कि ये सब उसकी वजह से हुआ है और आध्या भी ऐसी ही सोचती है. वहीं, शाह परिवार भारत वापस लौट गया है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज के सामने अनुपमा टूट जाती है और रोने लगती है. उसे लगता है श्रुति के साथ जो हुआ, वो सब उसकी वजह से हुआ. अनुज उसे समझाता है और खुद को दोषी नहीं मानने के लिए कहता है. वहीं, शाह परिवार भार वापस लौट चुका है और किंजल उसे वीडियो कॉल करती है. किंजल सबको बताती है परी के स्कूल में गोलीबारी हुई थी. वनराज ये सुनकर काफी घबरा जाता है और परी के बारे में पूछता है. तोशू बताता है कि परी ठीक है, श्रुति को गोली लग गई. तोशू, किंजल से कहता है कि अनुपमा को अनुज और आध्या के लाइफ में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए क्योंकि वो जल्द ही एक फैमिली होने जा रहे हैं.


आध्या के दिमाग में आ रहे सुसाइड करने के ख्याल
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या बिल्कुल शांत हो गई है और कुछ भी रिएक्ट नहीं कर रही. अनुज, डॉक्टरों से आध्या के हेल्थ को लेकर पूछता है. डॉक्टर उसे बताता है कि आध्या का मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है. डॉक्टर खुलासा करते है कि अगर उसका मेंटल हेल्थ ठीक नहीं हुआ तो वो अपनी जान ले सकती है. डॉक्टर बताते है कि आध्या के दिमाग में सुसाइड करने के ख्याल आ रहे हैं. अनुज ये सुनकर चौंक जाता है. वहीं, डॉक्टर उसे बताते है कि श्रुति की हालत अभी भी गंभीर है और वो कभी मां नहीं बन पाएगी. अनुज ये सुनकर काफी शॉक्ड हो जाता है और सोचता है कि ये बात वो उसे कैसे बताएगा.

Anupama: अनुपमा सीरियल छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें मुझे कोई सच्चाई नहीं दिखती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola