Anupama: अनुपमा सीरियल छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें मुझे कोई सच्चाई नहीं दिखती

Updated:
विज्ञापन

Gaurav Khanna on fight with rupali ganguly

सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार गौरव खन्ना निभाते हैं. कुछ समय पहले खबर आई कि गौरव शो को छोड़ने वाले है. अब इसपर गौरव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा काफी लोकप्रिय शो है. शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा नंबर एक के स्थान पर रहता है. गौरव खन्ना इसमें अनुज का रोल प्ले करते हैं. आज वो एक घरेलू नाम बन गए है और उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है. सीरियल में अनुज और अनुपमा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि गौरव शो को छोड़ने वाले है. इसे लेकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे. अब इन अफवाहों पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन


अनुपमा सीरियल छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
गौरव खन्ना के फैंस जानना चाहते है कि क्या वो सच में अनुपमा सीरियल को अलविदा कह देंगे. अनुपमा छोड़ने की अफवाह पर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा कि, मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आई है. इसमें मुझे कोई सच्चाई नहीं दिखती क्योंकि मैं अपने शो से पूरी तरह से कमिटिड हूं. मुझे अब तक इस बारे में कुछ नहीं पता और ये इन खबरों का कोई आधार नहीं है. एक्टर ने कहा कि, इन दिनों ऑनलाइन कई फेक खबरें सामने आती रहती है. ये न्यूज बिल्कुल सच नहीं है.


गौरव खन्ना ने फैंस को दिया ये मैसेज
गौरव खन्ना ने अपने फैंस को मैसेज दिया कि, उनके चाहने वाले शो देखते रहे. गौरव कहते हैं कि, शो को लेकर हम सभी काफी मेहनत करते है. हमारा एपिसोड सातों दिन आता है. वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो श्रुति को गोली लग जाती है और अनुज उसे अस्पताल लेकर जाता है. उसकी हालत डॉक्टर गंभीर बताते है. आध्या सदमे में है और अनुज को समझ नहीं आ रहा कि वो उसे कैसे संभाले. अनुपमा उससे मिलने आती है और अनुज उसे वहीं रूकने के लिए कहता है. अनुपमा, आध्या को संभालती है.

Anupama Spoiler Alert: श्रुति को खोने के डर से कांप जाएगा अनुज, अनुपमा ऐसे संभालेगी अपनी बेटी आध्या को

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola