ePaper

रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे संग स्क्रीन शेयर करने को लेकर ऐसा था 'पाखी' का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Updated at : 01 May 2021 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे संग स्क्रीन शेयर करने को लेकर ऐसा था 'पाखी' का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

anupama fame paakhi aka muskan bamne reacted when she came know she would be sharing screen with theatre artist anupama vanraj bud : टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने इनदिनों स्टार प्लस पर प्रसारित होनेवाले सबसे चर्चित शो अनुपमा में पाखी के किरदार से लोगों का दिल जीत रही हैं. राजन शाही द्वारा निर्मित यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने (Muskan Bamne) इनदिनों स्टार प्लस पर प्रसारित होनेवाले सबसे चर्चित शो अनुपमा में पाखी के किरदार से लोगों का दिल जीत रही हैं. राजन शाही द्वारा निर्मित यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है और दर्शकों को इसका भरपूर प्यार मिल रहा है. सिर्फ शो ही नहीं बल्कि शो का हर किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया है. लेखकों ने हर किरदार के बेहतरीन स्क्रिप्ट में बांधा है जो इसे और भी खास बनाता है.

मुस्कान बामने अनुपमा के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हैं. वो शो में अनुपमा और वनराज की बेटी स्वीटी उर्फ पाखी की भूमिका निभा रही हैं. शो में आपने देखा कि कैसे अनुपमा और वनराज के तलाक की बात सुनकर वो पूरी तरह से टूट गई है. वो नहीं चाहती कि उसके पेरेंट्स अलग हो, इसलिए वो दोनों को एकसाथ लाने की पूरी कोशिश कर रही है.

वहीं मुस्कान ने सभी के दिल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. उन्होंने खुद को अनुपमा के प्रतिभाशाली अभिनेताओं के बीच एक शानदार कलाकार के रूप में साबित किया है. टेलीचक्कर को दिए एक खास इंटरव्यू में मुस्कान बामने से पूछा गया कि, क्या वो नर्वस थी जब उन्हें यह पता चला कि वह फेमस थिएटर आर्टिस्ट और टीवी कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

Also Read: मौनी रॉय संग तुलना होने पर जब कृष्णा मुखर्जी ने कही थी ये बात…PHOTOS

मुस्कान ने आगे कहा, ” मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं थी. मैं बहुत एक्साइटिड थी क्योंकि मुझे ऐसे महान अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला. सब कुछ ठीक चल रहा है. वे मेरे काम पसंद कर रहे हैं. कोई कलाकार और क्या चाहेगा! ” शो में एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे की बेटी का किरदार निभा रही हैं.

जारी ट्रैक के अनुसार, शो इमोशनल दौर से गुजर रहा है. अनुपमा की बीमारी ने सबको अंदर से तोड़ दिया है. इस खबर के बाद से घर के सदस्य उसे लेकर बहुत भावुक हो गए है. वहीं, अनुपमा को अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर अद्वैत से पता चल जाता है. इसे सुनने के बाद वो शॉक्ड हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola