ePaper

Anupama Upcoming Episode: अनुज- अनुपमा की सगाई की तैयारी शुरू, मंदिर में इस शख्स को देख अनु हुई हैरान

Updated at : 23 Apr 2022 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode: अनुज- अनुपमा की सगाई की तैयारी शुरू, मंदिर में इस शख्स को देख अनु हुई हैरान

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा औऱ अनुज डायमंड रिंग खरीदने का फैसला करते है. अनुपमा खुद के लिए एक सिंपल रिंग पसन्द करती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ (Anupama) में इन दिनों अनुपमा के बच्चे उसकी शादी कराने के लिए काफी उत्साहित है. समर, पाखी और पारितोष अपनी मां को खुश देखना चाहते है. वो चाहते है कि अनु को दुनिया की सारी खुशियां मिले. इधर वनराज को डर है कि अनुज उसके बच्चों को उससे छीन ना लें.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा औऱ अनुज डायमंड रिंग खरीदने का फैसला करते है. अनु अपने अंगुली पर बने निशान को देखकर उससे कहती है कि बा कह रही थी अतीत को छिपाया नहीं जा सकता. अनुज कहता है कि उसे उसके अतीत से कोई समस्या नहीं है. अनुपमा खुद के लिए एक सिंपल रिंग पसन्द करती है.

शाह हाउस में बाबूजी, समर, किंजल, पाखी और पारितोष के साथ मिलकर शादी का प्लान बनाते है. समर, पाखी और तोशू को डेकोरेशन करने की ड्यूटी देता है. इधर काव्या से वनराज पूछता है कि वो कहीं गायब थी. काव्या उससे तीखे अंदाज में जवाब देती है कि वो एक जरूरी काम से गई थी. अनु घर आकर सबको बताती है कि अनुज ने उसे रिंग दिया है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode: शादी से पहले अनुज ने अनुपमा को दिया महंगा गिफ्ट, तोहफा देखकर इमोशनल हुई अनु

लीला को पता चलता है कि उसकी मां जल्द आने वाली है. वो सोचती है कि अनु उसके बेटे की खुशियां बर्बाद करके खुश नहीं रह सकती. इधर बाबूजी, समर, पाखी हर कोई अनु की सगाई के लिए काफी उत्साहित है. वनराज उनकी खुशी देखकर काफी बेचैन हो जाता है और उसे ये सब सोचकर नींद नहीं आती.

अनुज अपनी शादी अनुपमा के साथ सोचकर काफी उत्साहित हो जाता है. वो भगवान का शुक्रिया करने मन्दिर जाता है. इधर अनुपमा भी मंदिर जाती है. अचानक अपने साइड वो वनराज को देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है. वनराज कहता है कि उसे उससे कुछ जरूरी बात करनी है. अब ये कौन सी जरूरी बात होगी ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola