Anupama Twist: किंजल ने रोते हुए पूछा अनुपमा से बहुत बड़ा सवाल, वनराज-काव्या को हो रहा इस बात का पछतावा

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा किंजल की हालत को लेकर शाह परिवार परेशान है. किंजल, अनुपमा के पास रोने लगती है और वो उसे किसी तरह से संभालती है. दूसरी तरफ वनराज और काव्या को अनुपमा के साथ धोखा करने का पछतावा होता है.
Anupama upcoming twist: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा में बेहद इमोशनल ट्रैक चल रहा है. किंजल, पारितोष की बेवफाई से टूट गई है. उसे पुराने अच्छे दिन याद आते है, जब वो साथ में थे. वहीं, तोशू अपनी मां अनुपमा से बहुत खफा है और उसपर उसके घर तोड़ने का इल्जाम लगाता है. बा भी अनुपमा के खिलाफ है और उसे बुरा-भला कहती है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज से पूछती है उसने पारितोष की सच्चाई सबके सामने लाकर ठीक किया ना. अनुज उसका साथ देता है और कहता है कि उसे बुरा फील करने की जरूरत नहीं है. वो कहता है कि आज जो भी हुआ उससे समर, आदिक और पाखी को सबक सीखना चाहिए.
लीला, हसमुख से अनुपमा की बुराई करती है. वो कहती है कि उसने वनराज और पारितोष का घर तोड़ दिया. हसमुख उसे समझाता है, लेकिन उसपर कोई असर नहीं होता. वहीं, अनुज उसे शाह परिवार में किंजल के साथ रुकने कहता है. अनुपमा इस बात के लिए नहीं मानती क्योंकि वो अनुज को अकेले नहीं छोड़ना चाहती.
Also Read: Anupama Twist: पारितोष की बेवफाई से टूटी किंजल, फूट-फूटकर लगी रोने, अब क्या करेगी अनुपमा?
अनुज, अनुपमा को समझाता है कि कपाड़िया हाउस में बहुत लोग है उसका ख्याल रखने के लिए. वनराज, समर को अनुज के साथ कपाड़िया हाउस भेजने की बात करता है ताकि अनुपमा, अनुज की फ्रिक ना कर सकें. दूसरी तरफ किंजल टूट जाती है और रोने लगती है. अनुपमा से वो पूछती है कि तोशू ने उसे धोखा क्यों दिया.
अनुपमा, किंजल को किसी तरह शांत कराके चुप कराती है और उसे सोलाती है. अनुपमा उसे समझाती है कि उसे लड़ने की जरूरत है. वनराज, किंजल के बारे में उससे पूछता है. अनुपमा कहती है वो सो रही है, लेकिन सुबह उठकर कैसे रिएक्ट करेगी, पता नहीं. वहीं, वनराज और काव्या को अनुपमा के साथ धोखा करने का पछतावा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




