Anupama Twist: पारितोष की बेवफाई से टूटी किंजल, फूट-फूटकर लगी रोने, अब क्या करेगी अनुपमा?

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2022 12:11 PM

विज्ञापन

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, किंजल को जाने से रोकता है और कहता है कि पारितोष इस घर से जाएगा. वनराज उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाल देता है. तोशू कहता है कि वो शाह परिवार में कभी वापस नहीं लौट कर आएगा.

विज्ञापन

Anupama upcoming twist: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब सारे ट्विस्ट आ रहे है. पारितोष की सच्चाई जानकर एक तरफ किंजल शॉक्ड है. तो दूसरी तरफ बा और राखी को लगता है कि अनुपमा को ये बात नहीं बतानी चाहिए थी. लीला उसपर अपने बेटे तोशू का घर तोड़ने का इल्जाम लगाती है. लीला कहती है कि उसे अपना मुंह बन्द रखना चाहिए था.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारितोष अपनी मां अनुपमा से कहता है कि उसने उसका घर तोड़ दिया. तोशू, किंजल को समझाने की कोशिश करता है और कहता है वो उससे बहुत प्यार करता है. किंजल, तोशू को उससे दूर रहने के लिए कहती है. किंजल कहती है कि वो अब उसके साथ नहीं रह सकती. वो घर छोड़कर जाने की बात कहती है.

पारितोष को वनराज ने घर से निकाला

वनराज, किंजल को जाने से रोकता है औऱ कहता है कि पारितोष इस घर से जाएगा. वनराज उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाल देता है. तोशू कहता है कि वो शाह परिवार में कभी वापस नहीं लौट कर आएगा. वनराज कहता है कि अगर वो दोबारा लौटा तो वो उसके पैर तोड़ देगा. वहीं, लीला, अनुपमा को कोसती है कि उसने तोशू का घर तोड़ दिया.

Also Read: Anupama Twist: पारितोष को नहीं है अपनी गलती का एहसास, किंजल उठाएगी बड़ा कदम, वनराज देगा किसका साथ?
किंजल फूट-फूटकर लगी रोने

राखी, अनुपमा को किंजल का साथ देने के लिए शुक्रिया कहती है. राखी, किंजल को अपने साथ चलने के लिए कहती है, लेकिन वो इस बात से नाराज होता है कि उसने उससे सच्चाई छिपाई. राखी, अनुपमा को उसकी बच्ची का ध्यान रखने के लिए कहती है. इधर तोशू अपने दोस्त के घर रहने के लिए जाता है. किंजल अपने कमरे में आती है और उसे पारितोष के साथ बिताए गए हर पल याद आने लगते है. किंजल फोटोज को देखती है और रोने लगती है. किंजल सोचती है उसे अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन के अलावा कुछ नहीं चाहिए था. किंजल फूट-फूट कर रोने लगती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola