Anupamaa Twist: अनुपमा के सामने खुला मालविका के अतीत का राज, इस तरह अनु ने मुक्कू को संभाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2022 9:46 AM

विज्ञापन

टीवी सीरियल अनुपमा में अनुपमा के सामने अनुज, मालविका के पति के बारे में बताएगा. मालविका का पति उसे मारता- पीटता था औऱ इस दर्द को वो अपने दिल में छिपाए हुए है.

विज्ञापन

Anupamaa Twist: अनुपमा टीवी सीरियल में एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है. न्यू ईयर की पार्टी से पहले अनुपमा के सामने मालविका के अतीत का सच सामने आ जाता है. अनु को पता चलता है कि मुक्कू को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है. उसका पति उसे बहुत मारता था. ये सुनकर अनुपमा काफी शॉक्ड हो जाती है.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनुज मालविका की हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराता है. अनुज कहता है कि उसे मर जाना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि वह मुक्कू को इस हालत में नहीं देख सकता. वो कहता है कि शायद वह अपने अतीत से भाग रही है या अपने भाई से. अनुज कहता है कि मालविका को उसकी वजह से इतना दर्द हुआ.

अनुज, अनु से कहता है कि मालविका अपने दर्द से दूर भागने की कोशिश कर रही है, लेकिन दर्द उसके दिल से कभी दूर नहीं हो रहा. इधर, अनुज और अनुपमा के फोन नहीं उठाने से शाह परिवार में सारे लोग परेशान हो जाते है. वनराज वहां जाकर उनसे मिलता है. वनराज घरवालों से कहता है कि मुक्कू को कुछ दिक्कत है इसलिए वो लोग पार्टी में नहीं आ पाएंगे. काव्या ये जानकर घर में फिर से हंगामा मचाती है. वो कहती है कि मुक्कू और अनुज हमेशा उनके लिए समस्या पैदा करते है और उनकी पार्टी को खराब करते है.

Also Read: Anupamaa: कपाड़िया बिजनेस का नया मालिक बनेगा वनराज? मालविका के पति की होगी इंट्री, जानें 3 बड़े ट्विस्ट

वहीं, बा को लगता है कि जरूर कोई गंभीर बात है वरना अनुपमा अपने परिवार की पार्टी को कभी नहीं छोड़ेगी. वनराज अनु और अनुज के पास जाता है और कहता है कि वह यहां आया था क्योंकि वे कॉल नहीं उठा रहे थे. वह अनु से मुक्कू को संभालने के लिए कहता है और अनुज को दूर ले जाता है. वनराज अनुज से कहता है कि सब ठीक हो जाएगा और अगर उसे उसकी मदद की जरूरत हो तो वो हमेशा उसके लिए मौजूद है.

अनु मुक्कू को दिलासा देती है और पूछती है कि उसके पति ने उसे कहां पीटा. जिसके बाद अनु वो मुक्कू से कहती है कि वह बात करें और अपना सारा दर्द बाहर निकाले. मालविका से अनुपमा कहती है कि वह तकिये को अपना पति समझे और अपना सारा गुस्सा उसपर निकाल दे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola