ePaper

Angrezi Medium Laadki Song Released: बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बयां करता ये गाना, आप भी सुनें

Updated at : 12 Mar 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Angrezi Medium Laadki Song Released: बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बयां करता ये गाना, आप भी सुनें

Angrezi Medium Laadki Song Released-इरफान खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' का नया गाना 'लाड़की' रिलीज हो गया है. लाड़की पुराने लोक गीत से प्रेरित हैं.

विज्ञापन

Angrezi Medium Laadki Song Released: इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का नया गाना ‘लाड़की’ रिलीज हो गया है. ‘लाड़की’ पुराने लोक गीत से प्रेरित हैं. इस गाने को रेखा भारद्वाज और सचिन जिगर की बेटी तनिष्का ने गाया है.

इस गाने की शुरुआत इरफान खान से होती है. इसमें इरफान कहते हैं, ‘बचपन में बच्चे हमारी उंगली पकड़ कर चले हैं, ताकि वो भीड़ में खो न जाएं. पर जिस दिन वो उंगली छोड़ देते हैं, ऐसा लगे है कि हम ही खो गए हैं.’

इस वीडियो में करीना को एक ऐसे कमरे में दिखाया गया है, जहां पर मौजूद हर एक चीज सफेद रंग कपड़े से ढकी हुई दिखाई गई है. जिसमें पालना से लेकर नरम खिलौने तक शामिल है. इस गाने में वो दुनिया में आने से बच्चों को लेकर माता पिता का प्यार बता रही हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola