क्या आपने देखी Amitabh Bachchan के पहले फोटोशूट की तसवीर? फैंस कर रहे खूब पसंद
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 12:24 PM
Amitabh Bachchan एक फिल्म मैगजीन के लिए उनकी पहली फोटोशूट की तस्वीर है. इस तसवीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक कर रहे है. आये दिन वो इससे जुड़े पोस्ट डालते रहते है. हाल ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो एक फिल्म मैगजीन के लिए उनकी पहली फोटोशूट की तस्वीर है. इस तसवीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे है.
Also Read: Lockdown में घर पर सब्जियां साफ कर रही Nusrat Bharucha, देखें Videoअमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 1969 में इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए मेरा पहला फोटोशूट. ये स्टार एंड स्टाइल के लिए था. फिल्मफेयर मैगजीन के अलावा उस दौर में ये दूसरी पॉपुलर मैगजीन थी. जर्नलिस्ट देवयानी चौबल को लगता था कि मैं स्टार भी हूं और मुझमें स्टाइल भी है, वो ऐसा सोचती थीं लेकिन यकीनन ही इस प्रोजेक्ट में ना कोई स्टार था ना स्टाइल. फोटोशूट में अमिताभ बच्चन ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है.
अमिताभ बच्चन के पहले फोटोशूट की तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो रही है. बिग बी के लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, आप तो पहले भी स्मार्ट थे और आज भी स्मार्ट हो. वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, आप उस वक्त भी स्टार थे और आज भी स्टार हैं.
T 3501 – My very first photo shoot for a film mag., – 'Star & Style' .. prodded & goaded to a very shy reticent and reluctant me , by famed most feared journalist of the times , Devyani Chaubal ; obviously there was no 'star' or 'style' in the project but Devyani thought so .. pic.twitter.com/2eCv1sxyY4
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 14, 2020
इससे पहले अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था, जो उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर किया था. अमिताभ बच्चन ने लिखा,’ एक बात तो तय है ; इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई. आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग, जाति, धर्म के हों ; हर तरफ़ से बस एक ही आवाज़ गूँज रही है, सब के लिए, सब से …. आप ठीक हो, सुरक्षित हो !!’
T 3500 – एक बात तो तय है ; इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई । आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग , जाति , धर्म , के हों ; हर तरफ़ से बस एक ही आवाज़ गूँज रही है , सब के लिए , सब से …. आप ठीक हो , सुरक्षित हो !! pic.twitter.com/sIDelCFnzq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 13, 2020
इससे पहले भी बिग बी ने बिग बी लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक करते हुए लिखा था, ‘खबरदार! घर में रहो, बाहर ना निकलो! इस कमबख़्त ‘कोरोना’, को उल्टा मत पड़ने दीजिए! नहीं नहीं… आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं! ‘कोरोना’ को उल्टा पढ़िए… हो जाएगा… ‘नारोको’!.’ बिग बी का ये खास अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था और लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता फैलाने के उनके इस कदम की जमकर तारीफ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










