ePaper

रोमांटिक होने पर अमिताभ को कुछ यूं खाना खिलाती हैं जया बच्चन, बिग बी ने किया खुलासा, VIDEO

Updated at : 09 Nov 2022 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
रोमांटिक होने पर अमिताभ को कुछ यूं खाना खिलाती हैं जया बच्चन, बिग बी ने किया खुलासा, VIDEO

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा साझा किए गए प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंस से पूछा कि क्या वह खाना बनाते हैं. वो कहते हैं, "अगर मैं किचन में एंट्री करता हूं तो वो मुझे बाहर निकाल देती हैं." उनके लिए रसोई में 'नो एंट्री' है.

विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर कौन बनेगा करोड़पति 14 में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ अपने विवाहित जीवन के बारे में एक और प्यारा सा किस्सा शेयर किया है. अब शो से जुड़े एक प्रोमो में अमिताभ ने खुलासा किया कि जब जया ज्यादा भावुक महसूस करती हैं तो जया उन्हें अपने हाथ से खाना खिलाती हैं. बिग बी हॉटसीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट से इस बात का खुलासा करते नजर आ रहे हैं.

केबीसी का नया प्रोमो आया सामने

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा साझा किए गए प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंस से पूछा कि क्या वह खाना बनाते हैं. इस पर वो कहते हैं कि, “अगर मैं किचन में एंट्री करता हूं तो वो मुझे बाहर निकाल देती हैं.” वो आगे कहते हैं कि उसके लिए रसोई में ‘नो एंट्री’ है. जब अमिताभ पूछते हैं कि वह उनके लिए क्या बनाती हैं तो उन्होंने कहा कि वह उनके लिए सब कुछ बनाती हैं. जब हमारी लड़ाई होती है तब भी वह मुझे टिफ़िन में नोट भेजती है जिसमें लिखा होता है “‘मफिन फॉर माई मफिन.’वह मुझे प्यार से मफिन कहती हैं.”

https://www.instagram.com/p/CkurYpxoolY/
अमिताभ बच्चन ने किया ये खुलासा

कंटेस्टेंट फिर अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या जया बच्चन उन्हें प्यार के नोट भेजती हैं. इसपर बिग बी कहते हैं, “सर, चिट्टी नहीं मिलती है पर जिस दिन प्रेम व्रेम हो, उस दिन बहुत प्यार से जो चीज हमको अच्छी लगती है वो अपने हाथ से हमारे मुंह में डाल देंगी.” उनकी बात सुनकर वहां बैठे ऑडियंस और हॉट सीट पर मौजूद कंटेस्टेंट तालिया बजाते हुए हुटिंग करते नजर आते हैं.

Also Read: दिशा पटानी को एकता कपूर ने किया अपनी फिल्म से बाहर, इन दो एक्ट्रेसेस से किया गया है संपर्क
शादी से पहले बिग बी ने रख दी थी ये शर्त

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह दोनों फैंस उन्हें पसन्द करते है. अगले साल दोनों की शादी को 50 साल हो जाएंगे. जी हां, 50 साल. इस बीच नव्या नवेली के पॉडकास्ट में जया ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके सामने क्या शर्त रखी थी. जया ने कहा, उन्होंने अक्टूबर के महीने में शादी करने का फैसला किया था क्योंकि उस दौरान उनके सारे प्रोजेक्ट खत्म हो जाते. एक्ट्रेस ने कहा, बिग बी ने उनसे कहा था कि वो ऐसी पत्नी नहीं चाहते जो 9-5 वाली जॉब करें. वह चाहते थे कि जया काम करें, लेकिन हर दिन नहीं. साथ ही कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स भी करें सही लोगों के साथ करें.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola