अक्षय कुमार ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ से मराठी फिल्मों में करने जा रहे है डेब्यू, निभाएंगे ये रोल

Updated:
विज्ञापन
अक्षय कुमार ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ से मराठी फिल्मों में करने जा रहे है डेब्यू, निभाएंगे ये रोल

Akshay Kumar Marathi Debut Film: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले है. एक्टर बेहतरीन निर्देशक महेश मांजरेकर की अगली मराठी पीरियड ड्रामा ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ में दिखाई देने वाले है. फिल्म में अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

बॉलवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार अब जल्द ही मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले है. एक्टर बेहतरीन निर्देशक महेश मांजरेकर की अगली मराठी पीरियड ड्रामा ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ में दिखाई देने वाले है. फिल्म में अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है. फिल्म का निर्माण वसीम कुरैशी ने किया है. फिल्म में, उनका एकमात्र उद्देश्य, इतिहास के सबसे गौरवशाली पन्नों में से एक, शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को हकीकत में लाना है. यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं है, युद्ध भी नहीं और न ही फिल्म में केवल आतिशबाजी है, बल्कि यह हिंदवी स्वराज्य की सफलता और एक ऐसे शानदार और निस्वार्थ बलिदान की कहानी है, जैसा आज तक कोई नहीं हुआ.

अक्षय कुमार का मराठी डेब्यू

निर्देशक महेश मांजरेकर, निर्माता वसीम कुरैशी और ‘ वेदात मराठे वीर दौडले सात’ की स्टार कास्ट आज विशेष मुहूर्त शॉट कार्यक्रम में स्पॉट किए गए. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और बॉलीवुड स्टार सलमान खान जैसे लोग मौजूद रहे. इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि, यह किरदार मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मुझे लगता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज को बड़े पर्दे पर चित्रित करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

undefined
फिल्म को लेकर काफी खुश है अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कहा कि, जब राज सर ने मुझे इस भूमिका को निभाने के लिए कहा तो, मैं हैरान रह गया. मुझे यह भूमिका निभाकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है और यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसी भूमिका होने वाली है. साथ ही, मैं पहली बार निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ काम करूंगा, जो एक अनुभव की तरह होने वाला है. इस फिल्म में जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म दिवाली 2023 के दौरान मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined
Also Read: मां की मार और बालों की मालिश में सुकून है…विक्की कौशल ने मॉम वीना के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट सा VIDEO फिल्म की कहानी

बहादुर योद्धाओं के बारे में वेदात मराठे वीर दौडले सात यह छत्रपति शिवाजी महाराज के 7 योद्धाओं, प्रताप राव गुजर, जिवाजी पाटिल, तुलजा जामकर, मल्हारी लोखंडे, सूर्याजी दंडकर, चंद्राजी कोठार और दत्ताजी पागे की कहानी है, जिन्होंने शिवाजी महाराज और उनके स्वराज्य के सपने को खत्म करने के लिए आदिल शाह द्वारा नियुक्त बर्बर बहलोल खान और उनकी विशाल सेना के साथ मुकाबला किया था. अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले ये 7 मावल बहलोल खान और सह्याद्री पर कब्जा करने के उसके मंसूबे पर पानी फेरने के लिए ही एक साथ आए. उन्होंने अपने राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के विजन को पूरा करने की इस जंग में जो कुछ भी करना था, उसे लगातार और पूरी बहादुरी के साथ किया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola