अक्षय कुमार की बेटी नितारा को देखा है? VIDEO देख कहेंगे-मां ट्विंकल जैसी दिखती है,यकीन ना हो तो खुद देखें

अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम फैंस से शेयर करते है. एक्टर की बेटी की बात करें तो उसका नाम नितारा है. नितारा बहुत कम मीडिया के सामने आती है. ऐसे में आपको दिखाते है वो कैसी दिखती है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते है. अक्षय जल्द ही मराठी फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौड़ सात’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे. उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अक्षय के दो बच्चे है. उनकी बेटी का नाम नितारा है और बेटे का नाम आरव है. चलिए आपको दिखाते है दोनों स्टारकिड कैसे दिखते है.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा 10 साल की हो गई है. हाल ही में विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो में नितारा का हाथ पकड़े एक्टर मूवी थिएटर से निकलते दिखे थे. नितारा की हाइट अक्षय के कंधे तक आ रही थी. स्टारकिड थोड़ी-थोड़ी अपनी मां के जैसी दिख रही है. वीडियो में भी कई यूजर्स ने कमेंट में यही बात लिखी है.
हाल ही में अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के 10वें जन्मदिन पर स्पेशल वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में एक्टर नितारा का हाथ पकड़े रेत पर चढ़ती दिख थी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ”मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अब अपना शॉपिंग बैग पकड़ने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है. आज पूरे 10 साल पूरे हो गए हैं… इस जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं हमेशा रहेंगी… दुनिया के पास सबसे अच्छा उपहार है. डैडी आपसे प्यार करते हैं.”
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म राम सेतु में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी और दर्शकों को बिल्कुल पसन्द नहीं आई थी. 24 अक्टूबर को दिवाली के आसपास मूवी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वो कठपुतली में दिखे थे, जो ओटटी डिज्नी+ रिलीज हुई थी. इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह थी. एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो निर्देशक राज मेहता की आगामी फिल्म सेल्फी में इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे. ये 24 फरवरी को रिलीज होगी. इसके अलावा एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










