ePaper

Naagin 5: 'नागिन' में ऐसा होगा सुरभि चंदना का लुक, तसवीर देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

Updated at : 22 Aug 2020 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 5: 'नागिन' में ऐसा होगा सुरभि चंदना का लुक, तसवीर देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

actress surbhi chandna first look in naagin 5 revealed by ekta kapoor: एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरीयल 'नागिन 5' (Naagin 5) की दमदार शुरूआत हो चुकी है. शो टीआरपी लिस्‍ट में टॉप 10 में जगह बना चुकी है. हिना खान अपने नागिन लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं. अब अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का लुक सामने आ गया है.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Naagin 5 Look: एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरीयल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) की दमदार शुरूआत हो चुकी है. शो टीआरपी लिस्‍ट में टॉप 10 में जगह बना चुकी है. हिना खान अपने नागिन लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं. अब अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का लुक सामने आ गया है. एकता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर ‘नागिन 5’ की नई नागिन को इंट्रोड्यूस किया है. सुरभि इन तसवीरों में बेहद खूबसूरत लग रही है.

इन तस्वीरों में सुरभि रेड कलर के कॉस्ट्यूम और गहनों से सजी दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में वह नागिन बनकर पोज देती दिख रही हैं. सुरभि चंदाना के इस अवतार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सुरभि चंदना की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CEI6cF6Al25/

‘इश्‍कबाज’ एक्‍ट्रेस की तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ इश्‍कबाज में आपने हमारा दिल जीता, अब नागिन में मार ही डालोगी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ क्‍या खूबसूरत सरप्राइज है.’ बता दें कि पिछले दिनों ही नागिन 5 के सेट से सुरभि की तसवीरें वायरल हुई थी.

बीते दिनों कलर्स चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक प्रोमो को साझा किया गया था. इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया है कि,’ शुरू हो रही है नागिन के प्यार की जंग! देखिये नागिन में, शुरू हो रहा है रात 9 अगस्त से.’ प्रोमो में हिना खान मोहित मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नज़र आ रही हैं, जबकि धीरज खलनायक की भूमिका में हैं.

Also Read: बीच साइड पर प्रेग्नेंट करीना की तसवीर हो रही वायरल, बेबो के चेहरे पर दिखी प्रेग्नेंसी की खुशी

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

बता दें कि सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले वह कैमरे के पीछे भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टडीज में मार्किटिंग में एमबीए किया है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola