मां की मौत के तीन दिन बाद अभिनेता Irrfan Khan की भी मौत, लंबे समय से थे बीमार
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 3:46 PM
Irrfan Khan बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन बुधवार को हो गया. मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
Irrfan Khan death: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन बुधवार को हो गया. मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया था कि स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं. हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का भी जयपुर में निधन हो गया था.
Also Read: Irrfan Khan ने ‘चंद्रकांता’ और ‘चाणक्य’ सहित इन टीवी सीरियल्स में दिखाया था अभिनय का दमबुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है. फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े. मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे. शांति और ओम शांति. इरफान खान को सलाम.
My dear friend Irfaan. You fought and fought and fought. I will always be proud of you.. we shall meet again.. condolences to Sutapa and Babil.. you too fought, Sutapa you gave everything possible in this fight. Peace and Om shanti. Irfaan Khan salute.
— Shoojit Sircar (@ShoojitSircar) April 29, 2020
इससे पहले इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई थी कि उनकी हालात स्थिर है और उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. देर रात ये भी दावा किया गया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है और उनकी मौत की खबरें झूठी हैं. लेकिन आज उनकी मौत की जानकारी दी गई.
बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था. लंदन में उनका इलाज चल रहा था. इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे. बीते दिनों उनकी मां सईदा बेगम का राजस्थान में कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया था. लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. उनको वीडियो कॉल के जरिए ही अपनी मम्मी का अंतिम दर्शन करना पड़ा था.
Also Read: Irrfan Khan Death: इरफान खान के निधन से आहत बॉलीवुड, कहा- इतनी जल्दी छोड़ गये…गौरतलब है कि अभिनेता इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. साल 2017 जून में इरफान काम बीच में ही छोड़कर इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे. इरफान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी थी. वह सोशल मीडिया पर ही अपनी तबीयत से जुड़े अपडेट फैंस को देते रहते थे.
पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी. एक्टर की यह फिल्म इसी साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें इरफान खान के साथ राधिका मदान और एक्ट्रेस करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म के कॉन्सेप्ट तो दर्शकों का दिल जीता ही था, साथ ही इरफान खान की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










