Bigg Boss OTT 2: ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट, इनपर लटकी तलवार, कौन होंगे टॉप 5 प्रतियोगी
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Aug 2023 5:43 PM
बिग बॉस ओटीटी का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है. शो में इन-दिनों सभी कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए अपनी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं. अब अभिषेक मल्हान पहले फाइनलिस्ट बन गये हैं.
बिग बॉस ओटीटी 2 अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है.ओटीटी वर्जन होने के बावजूद भी यह शो सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है.होस्ट के रूप में करण जौहर की जगह सलमान खान ने ले ली है और घर के अंदर काफी ड्रामा चल रहा है. बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में हालिया अपडेट यह है कि सीजन को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है और फिनाले में अपनी सीट बचाने वाले पहले प्रतियोगी बन गए हैं. इसके अलावा पूजा भट्ट, एल्विश यादव और बेबिका धुर्वे इस हफ्ते सेफ हैं. आइये जानते हैं कौन टॉप कंटेस्टेंट बनने के रेस में है.
अभिषेक मल्हान ने जीता टिकट टू फिनाले
खैर, टिकट टू फिनाले जीतने की रेस अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट के बीच थी. घर को दो टीमों में विभाजित किया गया था और खिलाड़ियों को अभिषेक और पूजा के लिए फल इकट्ठा करना था. दोनों दावेदारों को फलों की सुरक्षा करनी थी. अंत में अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी, एल्विश यादव और जिया शंकर की मदद से टास्क जीत लिया. हालांकि, यह कार्य बहुत आसान नहीं था. जद हदीद और अभिषेक मल्हान के बीच एक तरह की शारीरिक लड़ाई छिड़ गई. यहां तककि पूजा भट्ट भी घायल हो गईं और फिर जद को उनका प्रतिनिधि बनाया गया. टास्क के दौरान हुई आक्रामकता को देखते हुए पूजा भट्ट ने कहा, ‘बहुत खराब खेला गया.’
pic.twitter.com/SW3LSTdoom
Manisha chunni lucky for Abhishek 🥹🥹❤️❤️❤️❤️.They way both hug each other 🥹❤️.
Only spread positivity ❤️❤️❤️🧘#AbhishekMalhan #fukraInsaan#abhisha #AbhishekIsTheBoss #ManishaRani
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏🥀 (@devil_nahyan) August 3, 2023
अभिषेक मल्हान ने फिर अभिनव को उम्र को लेकर कही ये बात
उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अभिषेक मल्हान ने टास्क के दौरान अपना आपा खो दिया था और अविनाश सचदेव को उम्र के कारण शर्मिंदा होना पड़ा था. पूजा भट्ट ने भी कहा ‘बेईज्जती से खेला गया’. पूजा अभिषेक द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से बहुत खुश नहीं थीं, क्योंकि पिछले दिनों उन्होंने अविनाश से उनकी उम्र पर टिप्पणी करने के लिए माफी मांगी थी.
ये कंटेस्टेंट बन सकते हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट
खैर, अभिषेक मल्हान घर के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक साबित हुए हैं और अब वह फिनाले में भी हैं. क्या वह बिग बॉस ओटीटी 2 जीतेंगे? इसकी सम्भावना अधिक है, लेकिन गेम कभी भी पलट सकता है. ट्विटर यूजर्स की मानें तो अभिषेक, एल्विश यादव, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी टॉप 5 फाइनलिस्ट बन सकते हैं. वहीं इस हफ्ते जद हदीद, अभिनव सचदेव, जिया शंकर और मनीषा रानी नॉमिनेटेड हैं और इनमें से कोई दो जल्द ही घर से बेघर हो जाएगा.
Abhishek gave Epic Reply 🔥🔥🔥🔥🔥#Elvish #elvishyadav #ElvishIsTheBoss #AbhisekhMalhan #ABHISHA #bbott #Bbott2 #jiya #Abhiya #SalmanKhan #manisha #manisharani #Aashika #AashikaBhatia #Awinash #PoojaBhatt #RaoSahab #Falak #Fukra #AbhishekIsTheBoss pic.twitter.com/dBaXsCNUjo
— BiggBoss17Tak (@Boss17Tak) August 2, 2023
https://t.co/kdBOSPII2g
Manisha and elvissh helping Abhishek in task 🔥🔥THE FME VS the looser #AbhishekMalhan #ManishaRani #FukraInsaan #AbhishekIsTheBoss #ElvishYadav #ElvishArmy𓃵 #ElvishIsTheBoss #ManishaRani𓃵
— Ravni (@BiggBoss_Tak23) August 2, 2023
महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने पिछली कठिनाइयों को याद किया
बीबी होटल टास्क के दौरान फिल्म निर्माता महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिलने बिग बॉस के घर गए. घर में प्रवेश करते ही उन्होंने सभी प्रतियोगियों का गले लगाकर स्वागत किया. उन्होंने मनीषा रानी से बात न करने को कहा और मौन रहकर उनसे संवाद किया. महेश भट्ट ने प्रत्येक प्रतियोगी के साथ एक-पर-एक बातचीत की और अपने जीवन के उदाहरणों का उपयोग करते हुए जीवन के सबक साझा किए. एल्विश यादव के साथ बातचीत के दौरान, महेश भट्ट ने एक इमोशनल कहानी साझा की.
https://twitter.com/Vikramgarg007/status/1686803578139377664
Also Read: Elvish yadav और Manisha Rani की कब होगी शादी, बेबिका के पापा ने की भविष्यवाणी, फैंस बोले- काश कीर्ति का नाम…
महेश भट्ट ने इस वजह से छोड़ दी थी शराब
महेश भट्ट ने अपने अतीत की एक घटना बताई जब वह नशे में थे और सड़क पर पड़े थे. उस पल उन्हें एहसास हुआ कि वह शराबी बन गया है. उन्होंने कहा कि जब वह घर लौटे और अपनी बेटी शाहीन भट्ट को उठाया तो वह उनसे दूर हो गई, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बदलने की जरूरत है. तब से, उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया और लगभग 36 वर्षों तक शराब को हाथ तक नहीं लगाया. महेश भट्ट ने एल्विश को सलाह दी कि जब कोई गलती करता है तो उसे जीवन में बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने एक मजबूत व्यक्ति होने और अपनी गलतियों से सीखने के लिए एल्विश की प्रशंसा की.खैर, अभिषेक मल्हान घर के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक साबित हुए हैं और अब वह फिनाले में भी हैं. क्या वह बिग बॉस ओटीटी 2 जीतेंगे? इसकी सम्भावना अधिक है, लेकिन गेम कभी भी पलट सकता है. ट्विटर यूजर्स की मानें तो अभिषेक, एल्विश यादव, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी टॉप 5 फाइनलिस्ट बन सकते हैं. वहीं इस हफ्ते जद हदीद, अभिनव सचदेव, जिया शंकर और मनीषा रानी नॉमिनेटेड हैं और इनमें से कोई दो जल्द ही घर से बेघर हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










