ePaper

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद Ira Khan ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की अनोखी तसवीर, शाहिद और करीना कपूर की इस फिल्म से हैं कनेक्शन

Updated at : 05 Jun 2021 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद Ira Khan ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की अनोखी तसवीर, शाहिद और करीना कपूर की इस फिल्म से हैं कनेक्शन

Ira Khan and Nupur Shikhare photo : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था. अब एक्ट्रेस और नुपुर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है और इसकी जानकारी उन्होंने फैंस के साथ अनोखे अंदाज में शेयर किया. उनका ये तरीका फैंस को पसंद आ रहा है.

आयरा खान ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की हैं. दरअसल, ये एक एडिट किया हुआ फोटो है, जो एक मूवी का पोस्टर है. ये पोस्टर फिल्म ‘जब वी मेट’ का है. इस पोस्टर में आयरा ने करीना कपूर की जगह खुद का चेहरा लगा दिया है और शाहिद कपूर के चेहरे पर नुपुर का फेस लगा दिया है.

undefined

इस फोटो को शेयर कर आयरा ने लिखा, ‘जैब वी टुक.’ वहीं, आयरा ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाने से पहले अपनी फोटो पोस्ट कर बताया था कि वो डोज लेने जा रही हैं. बता दें कि आयरा अपने फैंस से अक्सर इंटरएक्ट करते रहती है और अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है.

https://www.instagram.com/p/COAoVWGLBNU/

गौरतलब है कि आयरा खान ने कुछ दिन पहले एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘तुम मेरे सहारा हो. #love #dreamboy #hashtags स्टूपिड लगते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं क्यूटी.’ वीडियो में आयरा और नुपुर की बहुत सारी तसवीरें थी.

Also Read: गाय को देखकर निक्की तंबोली ने पूछा- मारेगी तो नहीं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

बता दें कि आयरा फिटनेस कोच नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं. दोनों एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर अलग- अलग तरह से प्यार का इजहार करते रहते है. नुपुर से पहले आयरा मिशाल कृपलानी को डेट कर रही थी, लेकिन दोनों ने दिसंबर 2019 में अपने दो साल के लंबे रिश्ते को खत्‍म कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola