69th National Film Awards: फिल्मी सितारों की झोली में अवार्ड्स की बरसात, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Aditya kumar Updated At : 24 Aug 2023 10:48 PM
गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई. इसमें जहां एक ओर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर वहीं, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा भी कई फिल्मी सितारों की झोली में पुरस्कार बरसे है.
69th National Film Awards: गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई. इसमें जहां एक ओर अल्लू अर्जुन को बेस्ट ऐक्टर वहीं, आलिया भट्ट और कृति सैनन को बेस्ट ऐक्ट्रिस का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा भी कई फिल्मी सितारों और फिल्मों की झोली में पुरस्कार बरसे है. जिसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है.
-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट
-
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन : गोदावरी के लिए निखिल महाजन
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : ‘पुष्पा : द राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : गंगूबाई के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सैनन
-
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी
-
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी
-
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (भरपूर मनोरंजन के लिए) : आरआरआर
-
राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार : द कश्मीर फाइल्स
-
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : अनुनाद- द रेजोनेंस
-
निर्देशक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार : मेप्पदियां के लिए विष्णु मोहन
-
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : लास्ट फिल्म शो (छेलो शो) के लिए भाविन राबरी
-
विशेष जूरी पुरस्कार : शेरशाह के लिए विष्णु वर्धन
-
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन –
-
संगीत निर्देशक (गीत) : ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए देवी श्री प्रसाद
-
संगीत निर्देशक (बैकग्राउंट स्कोर) : आरआरआर के लिए एम एम कीरवानी
-
सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रीतिशील सिंह डिसूजा
-
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर : सरदार उधम सिंह के लिए वीरा कपूर
-
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले लेखक (मौलिक) : नायट्टू के लिए शाही कबीर
-
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले लेखक (रूपांतरित) : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली एवं उत्कर्षिनी वशिष्ठ
-
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक : गंगूबाई…के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाडिया
-
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी : सरदार उधम सिंह के लिए अविक मुखोपाध्याय
-
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका : इराविन निझाल से मायावा छायावा के लिए श्रेया घोषाल
-
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक : आरआरआर से कोमुराम भीमुदो के लिए कालभैरव
-
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म : एक था गांव
-
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म : मुन्नम वलावु
-
सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म : लुकिंग फॉर चालान
-
स्पेशल मेंशन (क्रिटिक) : सुब्रमण्य बदूर
-
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ के लिए निखिल महाजन को दिया गया.
-
फिल्म निर्माता केतन मेहता ने राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 के लिए 11 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता की.
-
पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार और पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. पंकज त्रिपाठी ने यह पुरस्कार अपने पिता को समर्पित किया है जिनका हाल में निधन हो गया.
-
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी जीता. विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वह इस पुरस्कार को आतंकवाद के पीड़ितों खासतौर से कश्मीरी हिंदुओं को समर्पित करते हैं. ‘‘आरआरआर’’ ने छह पुरस्कार जीते हैं.
-
इस फिल्म के संगीत निर्देशक एम एम कीरावनी ने ‘पुष्पा…’ के संगीत निर्देशक देवी प्रसाद के साथ सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार साझा किया. एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, काला भैरव को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक, सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता.
-
कमाठीपुरा की ताकतवर और प्रतिष्ठित वेश्या पर संजय लीला भंसाली की भव्य बायोपिक ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ ने पांच पुरुस्कार जीते. आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अलावा भंसाली ने उत्कर्षिनी वशिष्ठ के साथ सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले लेखक और फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी जीता. वशिष्ठ तथा प्रकाश कपाड़िया ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक और प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार का पुरस्कार भी जीता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










