Bigg Boss 13 : घरवालों को एक और झटका, ”नापसंद” कंटेस्‍टेंट को बना दिया कैप्‍टन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 13 में इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ शॉकिंग भरा रहा. घर से तीन सदस्‍यों शेफाली बग्‍गा, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई को घर से बेघर कर दिया गया है. हालांकि खबरों की मानें तो सिर्फ शेफाली ही शो से बाहर हुई हैं. देवोलीना और रश्मि को सीक्रेट रूम भेज दिया गया है. […]

विज्ञापन

बिग बॉस 13 में इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ शॉकिंग भरा रहा. घर से तीन सदस्‍यों शेफाली बग्‍गा, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई को घर से बेघर कर दिया गया है. हालांकि खबरों की मानें तो सिर्फ शेफाली ही शो से बाहर हुई हैं. देवोलीना और रश्मि को सीक्रेट रूम भेज दिया गया है. वहीं घर में हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला, खेसारी लाल यादव, हिंदुस्‍तानी भाऊ, अरहान खान और तहसीन की इंट्री हो चुकी है. वहीं बिग बॉस ने घरवालों को बड़ा झटका देते हुए घर का पहला कैप्‍टन चुन लिया है.

विज्ञापन

दरअसल, बिग बॉस ने सभी सदस्‍यों एक-एक कर पूछा कि, इस पड़ाव में वह कौन सा सदस्‍य जिसे देखकर आप खुश नहीं हैं ? सभी ने एक सदस्‍य का नाम लिया और बताया कि वह क्‍यों उन्‍हें इस पड़ाव में देखना पसंद नहीं करते हैं.

ज्‍यादातर सदस्‍यों ने आरती सिंह का नाम लिया. जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को झटका देते हुए कहा कि, यह पहला कैप्‍टन चुनने की प्रक्रिया थी और ज्‍यादातर लोगों ने आरती का नाम लिया है, ऐसे में आरती घर की पहली कैप्‍टन बनती हैं. आरती को अलग से एक बेडरूम दिया गया है जिसमें सिर्फ उन्‍हें ही रहने की अनुमति है.

बिग बॉस ने यह भी कहा कि, कैप्‍टन आरती के कमरे में अन्‍य सदस्‍य उनकी अनुमति के बाद ही आ सकते हैं. साथ ही आरती घर का कोई काम नहीं करेंगी. साथ ही वह अगले हफ्ते होनेवाली प्रक्रिया से भी सेफ होती हैं. आरती के कैप्‍टन चुने जाने से सिद्धार्थ शुक्‍ला काफी खुश नजर आये.

वहीं, घर में हिमांशी खुराना के इंट्री करने से शहनाज गिल इनसिक्‍योर महसूस कर रही हैं. उनको देखते ही शहनाज रोने लगी और कहने लगी कि यह बिग बॉस ने बहुत गलत गेम खेली है. वह बिग बॉस के घर से जाना चाहती हैं. हालांकि बाद में सिद्धार्थ और आरती ने दोनों कंटेस्‍टेंट को मिलवाया. शहनाज ने हिमांशी से बात करने की कोशिश लेकिन हिमांशी ने साफ इनकार कर दिया. हालांकि उन्‍होंने कैमरे के सामने कहा कि, अगर शहनाज उनके माता-पिता से नेशनल टीवी पर माफी मांगती हैं तो वह उन्‍हें माफ कर देंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola