हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस से होगी सीधी जंग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Oct 2022 9:29 AM
बागियों के खिलाफ एक्शन में बीजेपी.
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी भी कोई कमी बरतने के मूड में नहीं है. चुनाव को लेकर पार्टी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की.
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची तय करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. वहीं आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है. जल्दी ही वो दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगी. इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी की. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.
बीजेपी ने जारी की सूची: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी भी कोई कमी बरतने के मूड में नहीं है. चुनाव को लेकर पार्टी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट: अपनी पहली सूची में कांग्रेस ने 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह को बतौर उम्मीदवार पेश किया है. बता दें, विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. कांग्रेस ने नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू को टिकट मिला है. मुकेश अग्निहोत्री को हरोली से टिकट दिया गया है. बता दें, हरोली से ही वो विधायक भी हैं.
12 नवंबर को होने हैं चुनाव: बता दें, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. इस चुनाव में कांग्रेस की सीधी टक्कर बीजेपी से होने की उम्मीद है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारी कर रही है. वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर रखा गया है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी. नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है. 12 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गणना 8 दिसंबर को होगी.
Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 46 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










