ऑटो ड्राइवर की बेटी ने ITI में किया टॉप, PM मोदी करेंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सुप्रीति महापात्रा नेशनल टॉपर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ITI National Topper Supriti Mahapatra: ओडिशा की सुप्रीति महापात्रा ने ITI ऑटोमोबाइल ट्रेड में 1200 में से 1194 मार्क्स हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉप किया है. ऑटो रिक्शा चालक की बेटी को 22 नवंबर को पीएम मोदी सम्मानित करेंगे.

विज्ञापन

ITI National Topper Supriti Mahapatra: कहते हैं कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. ओडिशा के पुरी की रहने वाली सुप्रीति महापात्रा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. ऑटो रिक्शा चालक की बेटी सुप्रीति ने ITI के ऑटोमोबाइल ट्रेड में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने 1200 में से 1194 मार्क्स हासिल किए हैं. उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करेंगे.

विज्ञापन

संस्कृत में भी हासिल कर चुकी हैं गोल्ड मेडल

सुप्रीति महापात्रा पुरी गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) की छात्रा हैं. उन्होंने ऑटोमोबाइल स्ट्रीम में दो साल का कोर्स पूरा किया है. इस परीक्षा में 1194 अंक हासिल कर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया. खास बात यह है कि ओडिशा से इस ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप करने वाली वह पहली लड़की हैं.

ITI में एडमिशन लेने से पहले सुप्रीति संस्कृत विषय से आचार्य की पढ़ाई भी कर चुकी हैं. इसमें उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था. उन्हें इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति से भी सम्मान मिला था.

पिता चलाते हैं ऑटो रिक्शा, भाई से मिली प्रेरणा

सुप्रीति के पिता चक्रपाणि महापात्रा ऑटो रिक्शा चलाते हैं, जबकि उनकी मां का नाम लक्ष्मीप्रिया महापात्रा है. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. कोरोना महामारी के दौरान घर की स्थिति और मुश्किल हो गई थी. ऐसे में सुप्रीति को एक साल तक पढ़ाई से दूर रहना पड़ा.

इस दौरान उनके भाई ने वेल्डर ट्रेड से एक साल का ITI कोर्स किया और उन्हें जल्द ही नौकरी मिल गई. भाई की सफलता से प्रेरित होकर सुप्रीति ने भी ITI करने का फैसला लिया. शिक्षकों ने भी उन्हें टेक्निकल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर बनना है सपना

सुप्रीति का मानना है कि ऑटोमोबाइल और मैकेनिक जैसे टेक्निकल फील्ड केवल लड़कों के लिए नहीं हैं. आज के समय में इस क्षेत्र में कई तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिनमें लड़कियां भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं.

सुप्रीति आगे चलकर असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर (ATO) बनना चाहती हैं. उनका सपना ITI के दूसरे स्टूडेंट्स को टेक्निकल शिक्षा और प्रशिक्षण देना है. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग को दिया है.

ये भी पढ़ें: IIT कानपुर में बनेगा Deep Tech U-Hub, 281 करोड़ रुपये मंजूर, 24 महीने में तैयार होगा सेंटर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola