IPS ट्रेनिंग के दौरान आया UPSC रिजल्ट, आस्था AIR 9 लाकर बनीं टॉपर

Astha Jain UPSC Rank 9 (Social Media)
Astha Jain UPSC Rank 9: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें यूपी के शामली जिले के कांधला की रहने वाली आस्था जैन ने AIR 9 हासिल किया है. आस्था पिछले साल IPS सर्विस के लिए सेलेक्ट हुई थीं. इस समय वो IPS की ट्रेनिंग कर रही हैं.
Astha Jain UPSC Rank 9: हर साल जब UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट आता है, तो कई नई इंस्पिरेशनल स्टोरीज सामने आती हैं. इनमें कुछ ऐसे नाम भी होते हैं, जो अपनी कड़ी मेहनत, धैर्य और लगन के दम पर लाखों कैंडिडेट्स के बीच अलग पहचान बना लेते हैं. ऐसी ही एक कहानी आस्था जैन की है, जिन्होंने UPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया है.
यह साबित किया कि सही दिशा में की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है. इस उपलब्धि से उन्होनें न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में नाम रौशन किया है. आस्था जैन ने UPSC 2025 एग्जाम में AIR 9 हासिल किया है. आइए उनकी (Astha Jain UPSC Rank 9) सफलता के बारे में जानते हैं.
Astha Jain UPSC Rank 9: कौन है आस्था जैन?
आस्था जैन उत्तर प्रदेश के कांधला जिले की रहने वाली है. वे शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रही है. उनका सपना एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में जाकर समाज के लिए काम करना था. उनके पिता अजय जैन एक व्यापारी है. उनका किराना और कंफेक्शनरी की दुकान है. उनकी इस सफलता से उनके परिवार, जिले और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
कहां से की थी पढ़ाई?
आस्था जैन (Astha Jain UPSC Rank 9) से ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है. वहीं रहकर कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ-स्टडी किया और ऑनलाइन के माध्यम से तैयारी जारी रखीं. साथ ही उनके पिता ने बताया कि आस्था जैन ने 12वीं बोर्ड एग्जामिनेशन में पूरे इंडिया में 4 रैंक लाया था. आस्था जैन से अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई बहन को दिया.
पहले भी हासिल कर चुकी है सफलता
आस्था जैन इससे पहले भी यूपीएससी एग्जाम 3 बार पास कर चुकी है. 2023 में UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में AIR 131 रैंक हासिल किया और फिर उनका सिलेक्शन IPS में हुआ. उन्हें राजस्थान कैडर मिला था. वर्तमान में वह हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही है. स्टार्टिंग से उनका लक्ष्य IAS बनना था. इसलिए वे तैयारी में लागि रही. आखिरकार आस्था जैन को सफलता मिल गई.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद की बेटी ने रचा इतिहास, गीतिका को UPSC में AIR 22
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




