Success Story: IPS वाहिनी करेंगी मंत्री विजय शाह केस की जांच, MBA के बाद पहले प्रयास में UPSC पास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 May 2025 4:28 PM

विज्ञापन

Success Story of IPS Vahini Singh

Success Story of IPS Vahini Singh: ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कथित रूप से विवादित बयान दिया था. इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. इस मामले की जांच मशहूर महिला आईपीएस वाहिनी सिंह करेंगी.

विज्ञापन

Success Story of IPS Vahini Singh: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह के खिलाफ SIT टीम का गठन किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश सरकार ने तीन सदस्‍यीय एसआईटी का गठन किया है. इस टीम में सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा,भोपाल के उप महानिरीक्षक (DIG) कल्याण चक्रवर्ती और लेडी आईपीएस वाहिनी सिंह शामिल है.

एमपी के मंत्री विजय शाह के केस की जांच के लिए गठित SIT टीम में शामिल आईपीएस वाहिनी सिंह की चर्चा हर तरफ हो रही है. बता दें कि इस मामले में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IPS वाहिनी सिंह कौन हैं.

Success Story of IPS Vahini Singh: कौन हैं आईपीएस वाहिनी सिंह?

आईपीएस वाहिनी सिंह इन दिनों एमपी के डिंडौरी जिले में SP के पद पर तैनात हैं. आईपीएस लिस्‍ट में उनका नाम वहनी सिंह (Vahni Singh) दर्ज है. वाहिनी सिंह 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वह पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं.

छोड़ा डॉक्टरी का सपना

आईपीएस वाहिनी सिंह का जन्म 19 मार्च 1988 में हुआ था. उनका मन डॉक्टर बनने का था. शुरू से पढ़ाई में अव्वल वाहिनी ने बॉयोटेक में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ली. डॉक्टरी का सपना छोड़कर वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं.

UPSC में शानदार रैंक

आईपीएस वाहिनी सिंह ने साल 2014 में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दी. उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता हासिल हो गई. वाहिनी को यूपीएससी में रैंक 173 प्राप्त हुआ. उनका चयन आईपीएस सर्विस के लिए हुआ. पहले उनकी पोस्टिंग पंजाब कैडर में हुई थी. बाद में उनका ट्रांसफर एपपी कैडर में हुआ.

ये भी पढ़ें: UPSC IFS में जज की बेटी ने गाड़ा झंडा, रांची की कनिका को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola