UPSC NDA 2 का फाइनल रिजल्ट जारी, 742 कैंडिडेट्स पास

Updated:
विज्ञापन
UPSC NDA 2 Final Result 2026

आर्मी परेड की सांकेतिक फोटो (Canva)

UPSC NDA 2 Final Result 2026: यूपीएससी एनडीए एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 742 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

UPSC NDA 2 Final Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. इस बार कुल 742 उम्मीदवारों ने फाइनल सेलेक्शन हासिल किया है. ये सभी उम्मीदवार अब NDA और नेवल एकेडमी के अलग-अलग विंग में ट्रेनिंग के लिए चुने गए हैं.

UPSC NDA 2 फाइनल रिजल्ट का इंतजार काफी समय से लाखों उम्मीदवार कर रहे थे. UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू दोनों को सफलतापूर्वक पास किया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

ऐसे चेक करें UPSC NDA 2 Final Result

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UPSC NDA 2 Final Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे.
  • पीडीएफ में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो समझिए कि आपका सेलेक्शन हो गया है.

UPSC NDA 2 Final Result 2026 PDF

UPSC NDA 2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून 2025 शाम 6 बजे तक तय की गई थी. इसी दिन तक फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख थी.

इसके बाद लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. अब पूरी प्रक्रिया के बाद 8 अप्रैल 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, 15219 कैंडिडेट्स पास

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola