MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
MP Board 10th Result

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो

MP Board 10th Result: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब पहले से कहीं ज्यादा आसान तरीके से आपके फोन पर मिल सकता है. अपने मोबाइल पर रिजल्ट पाने के लिए इन आसान स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन करें.

विज्ञापन

MP Board 10th Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है. 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी होंगे, हर कोई वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक करेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना वेबसाइट पर जाकर, आप अपना रिजल्ट सीधे अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट अक्सर क्रैश हो जाती है, ऐसे में प्री-रजिस्ट्रेशन और अन्य मोबाइल के तरीकों से आप अपनी मार्कशीट देख सकेंगे. 

MP Board 10th Result: मोबाइल पर रिजल्ट पाने का आसान तरीका

हर साल जब एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी करता है, तो एक साथ 10 लाख से ज्यादा छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश करते हैं. इससे सर्वर स्लो हो जाता है और Service Unavailable जैसा मैसेज दिखने लगता है. इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रिजल्ट को अपने फोन पर  SMS के जरिए देख सकते हैं. इससे आपको वेबसाइट क्रैश या स्लो होने की परेशानी से दूर रहेंगे. 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या रिजल्ट से जुड़ी ऐप पर जाएं. 
  • MP Board 10th Result 2026 या Get Result on Mobile का ऑप्शन चुनें. 
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी इंफॉर्मेशन भरें. 
  •  मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें. 
  • आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. 
  • रिजल्ट आते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा. 

MP Board 10th Result: SMS से रिजल्ट कैसे मिलेगा?

अगर आपने रजिस्ट्रेशन किया है, तो रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS आएगा.  इसमें आपके सब्जेक्टवाइज मार्क्स और कुल प्रतिशत की जानकारी होगी. इसके अलावा आप SMS भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.  इसके लिए 

  • अपने फोन का मैसेज ऐप खोलें. 
  • टाइप करें MPBSE10 <स्पेस> अपना रोल नंबर
  • इसे 56263 नंबर पर भेज दें. 
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा. 

यह भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन 

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola