RBSE 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले नोटिस, rajresullts.nic.in पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 May 2025 4:05 PM

विज्ञापन

RBSE 10th Result

RBSE 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले नया नोटिस जारी हुआ है.

विज्ञापन

RBSE 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से नया नोटिस जारी किया गया है. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट से पहले 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब कुछ ही समय में जारी होने वाला है.

RBSE 10th Result 2025 Date: कब आएगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अभी समय लग सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से पहले 8वीं और 5वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा. राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2025 में इस बार करीब 10.16 लाख छात्र शामिल हुए थे. पूरे प्रदेश में 6,187 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था. परीक्षाएं एक ही पाली में हुईं और शुरुआत अंग्रेजी विषय से हुई थी. पिछले वर्ष 29 मई को रिजल्ट घोषित किया गया था, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

RBSE 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां चेक करें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola