Rajasthan Board 12th Result 2025 Date: RBSE का बड़ा अपडेट, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले, rajresults.nic.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 May 2025 5:41 PM
Rajasthan Board Result 2025
Rajasthan Board 12th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है. जारी अपडेट के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी होगा.
Rajasthan Board 12th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले जारी होगा. ऐसे में राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को Rajasthan Board की ऑफिशियल वेबसाइट – rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में इस बार कुल 19,39,645 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से कक्षा 10वीं के कुल 11,22,651 छात्र और 12वीं से लगभग 8,66,270 छात्र थे. इन परीक्षार्थियों का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
Rajasthan Board 12th Result 2025 ऐसे कर सकेंगे चेक
- राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Rajasthan Board Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Class 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करना होगा.
- लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
Rajasthan Board की तरफ से दी गई जानकारी
राजस्थान बोर्ड :- 12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द, परिणाम को लेकर समिति की बैठक की जाएगी ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #12thClassBoard
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 16, 2025
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के ट्विटर हैंडल (X) से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की गई है. एक्स पर जारी अपडेट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इसके लिए रिजल्ट जल्द जारी होगा. बोर्ड समिति परिणाम जारी करने को लेकर बैठक करने वाली है.
Rajasthan Board Result 2025 Kab Aayega: जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 20 मई को या उससे पहले कक्षा 12 रिजल्ट घोषित करने की संभावना है. छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रखना जरूरी है. इसी मार्कशीट के आधार पर यूजी कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे. इस साल, कक्षा 12 के लिए 8 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: GOOGLE में Software Engineer बनने का मौका, सैलरी लाखों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










