स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती

Updated:
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: फाइल फोटो (PC-ANI)

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में पीएम ने तमिलनाडु के बच्चों से बात की. उन्होंने स्किल डेवलेपमेंट और स्टार्टअप जैसे मुद्दों पर स्टूडेंट्स की बात सुनी और उन्हें सजेशन दिया.

विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में तमिलनाडु स्थित कोयंबटूर के स्टूडेंट्स से बात की. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए 25 साल की उम्र जरूरी नहीं है. इसे कभी भी शुरू किया जा सकता है. 

विज्ञापन

स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं

पीएम ने कहा, “स्टार्टअप शुरू करने के लिए 25 साल की उम्र जरूरी नहीं है, इसे कभी भी शुरू किया जा सकता है. स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के एक्सपर्ट से कॉन्टैक्ट करके उनके काम करने के तरीके को समझना चाहिए.”

पीएन ने स्टूडेंट्स की तारीफ की

पीएम ने तमिलनाडु के स्टूडेंट्स की तारीफ की. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ कला और स्किल डेवलेपमेंट को लेकर भी जागरुक हैं.

पीएम ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए दी बच्चों को जरूरी सलाह

एक स्टूडेंट ने कहा कि मुझे स्टार्टअप करना है तो मुझे उसके लिए क्या करना होगा और एजुकेशनल लेवल पर उसके लिए क्या करना होगा. इस पर पीएम ने कहा कि कई तरह के स्टार्टअप होते हैं. आजकल के समय में टेक्नोलॉजी से जुड़े इनोवेशन पर काफी काम हो रहा है. जरूरी नहींं कि Startup के लिए कोई 25 साल की उम्र होनी चाहिए. इसे किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं. छोटे-छोटे स्टार्टअप भी कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के एक्सपर्ट से कॉन्टैक्ट करके उनसे काम करने के तरीके को समझना और सीखना चाहिए.

कला और क्राफ्ट को भी समय दें

वहीं एक बच्ची ने सवाल किया कि पढ़ाई और हॉबीज के बीच बैलेंस कैसे बनाएं. पीएम ने कहा कि आप पढ़ाई और हॉबी को दो अलग विषय क्यों मानते हैं. अपनी हॉबी को पढ़ाई से जोड़ें फिर देखें कितना आनंद आता है. कला, क्राफ्ट आपके थकान को भी कम करता है. डेली या हफ्ते में 1-2 घंटे कला और क्राफ्ट को दें.

यह भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड, PM ने तमिलनाडु के बच्चों से बात की

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola