HAL में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट्स के लिए मौका,एक साल की मिलेगी ट्रेनिंग जल्द करें अप्लाई
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
HAL KORWA Recruitment 2026: ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पर वैकेंसी लिए आवेदन मांगे गए हैं. योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
HAL KORWA Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में ट्रेनिंग करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. HAL के एवियोनिक्स डिवीजन, कोरवा ने साल 2026-27 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
यह भर्ती अमेठी, उत्तर प्रदेश स्थित HAL के कोरवा डिवीजन के लिए है. उम्मीदवारों का चयन उनकी पढ़ाई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है.
HAL KORWA Recruitment 2026: भर्ती की जरूरी जानकारी
HAL ने अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत की जा रही है. ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी. भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है.
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान | हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) |
| डिवीजन | एवियोनिक्स डिवीजन, कोरवा |
| ट्रेनिंग सत्र | 2026-27 |
| आवेदन शुरू | 29 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की लास्ट डेट | 13 नवंबर 2026 |
| ट्रेनिंग की अवधि | 1 साल |
| चयन का तरीका | मेरिट के आधार पर |
| ट्रेनिंग की जगह | कोरवा, अमेठी, उत्तर प्रदेश |
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
इस भर्ती में चार तरह के अप्रेंटिस पद शामिल हैं. इनमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, टेक्नीशियन डिप्लोमा इंजीनियरिंग और टेक्नीशियन नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा शामिल हैं. अलग-अलग कोर्स और ब्रांच के उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता क्या होनी चाहिए
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित ब्रांच में चार साल की BE या BTech डिग्री होनी चाहिए. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस या IT जैसी ब्रांच शामिल हैं.
नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए BCA, BSc कंप्यूटर साइंस, BCom, BA और BSc एग्रीकल्चर जैसी डिग्री मांगी गई है. वहीं, टेक्नीशियन डिप्लोमा के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा में GNM और MOM&SP के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: HR प्रोफेशनल्स से लेकर असिस्टेंट HR तक वैकेंसी,सैलरी होगी 38000 से ज्यादा
उम्र सीमा और कितना मिलेगा स्टाइपेंड
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 13 नवंबर 2026 तक 26 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
| वर्ग | उम्र में छूट |
| सामान्य वर्ग | छूट नहीं |
| OBC | 3 साल |
| SC/ST | 5 साल |
| दिव्यांग उम्मीदवार | नियमानुसार |
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
HAL में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा. इसके लिए उम्मीदवारों की संबंधित डिग्री या डिप्लोमा में मिले कुल अंकों को देखा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स की जांच से गुजरना होगा. इसके बाद मेडिकल जांच और जरूरी प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ध्यान रखें कि यह एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग है, स्थायी नौकरी नहीं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद HAL पर उम्मीदवार को नौकरी देने की कोई बाध्यता नहीं होगी.
HAL KORWA Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं.
- सबसे पहले NATS की ऑफिसियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं
- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और NATS रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें
- HAL कोरवा के ऑनलाइन Google Application Form को खोलें
- फॉर्म में अपना नाम, योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरें
- NATS रजिस्ट्रेशन नंबर सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करें
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को ध्यान से जांच लें
- आवेदन फॉर्म 13 नवंबर 2026 से पहले सबमिट कर दें
ये भी पढ़ें: SBI में 1.99 करोड़ तक का पैकेज पाने का मौका, आवेदन की तारीख नजदीक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए