IT प्रोफेशनल्स की चमकेगी किस्मत! बैंक ऑफ बड़ौदा में जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: Department में 4 वरिष्ठ पदों पर वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका.

विज्ञापन

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने की तैयारी कर रहे अनुभवी IT प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने IT Department में 4 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, हेड AI समेत कई वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति की जाएगी. योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

यह भर्ती उन लोगों के लिए खास है, जिनके पास IT, AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने का अनुभव है. इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और जरूरत पड़ने पर अन्य टेस्ट से गुजरना होगा.

Bank of Baroda Recruitment 2026 में कितने पद खाली हैं?

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कुल 4 पदों पर भर्ती की जा रही है. सभी पद IT Department में वरिष्ठ स्तर के हैं. पदों का विवरण इस प्रकार है.

पद का नामपदों की संख्या
SVP: Deputy Chief Technology Officer1
VP: Head AI1
DVP: Deputy Head Cloud CoE1
DVP: Deputy Head Platform Engineering1
कुल पद4

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में जरूरी योग्यता और काम का अनुभव होना चाहिए. पद के अनुसार योग्यता और अनुभव अलग-अलग तय किए गए हैं. संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री, BE/BTech या MCA जैसी योग्यता मांगी जा सकती है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की पूरी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए.

उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग है. सामान्य तौर पर इन पदों के लिए 35 से 50 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है, लेकिन यह संबंधित पद पर आरक्षण की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.

Image

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा नौकरी का समय?

बैंक ने इन पदों के लिए कोई एक तय सैलरी या वेतनमान घोषित नहीं किया है. उम्मीदवार की योग्यता, काम का अनुभव, पिछली सैलरी और बाजार में उस पद के वेतन के आधार पर भुगतान तय किया जाएगा.

जानकारीविवरण
नौकरी का प्रकारकॉन्ट्रैक्ट आधारित
शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट3 साल
कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की अवधिएक-एक साल
अधिकतम अवधि5 साल
शुरुआती पोस्टिंगमुंबई
आवेदन शुल्कशून्य

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

सबसे पहले बैंक को मिले आवेदनों की जांच की जाएगी. उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और संबंधित क्षेत्र में उनकी जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद बैंक जरूरत के अनुसार साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई दूसरा टेस्ट करा सकता है. चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल होगा. इंटरव्यू में सामान्य और EWS वर्ग के लिए 60 प्रतिशत और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 55 प्रतिशत न्यूनतम अंक तय किए गए हैं.

आवेदन करने की तारीख और जरूरी जानकारी

विवरणतारीख या जानकारी
नोटिफिकेशन जारी28 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू28 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख17 नवंबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
विज्ञापन संख्याBOB/HRM/REC/ADVT/2026/18

Bank of Baroda Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें
  • IT Department Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को खोलें
  • अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार पद की जानकारी अच्छी तरह पढ़ें
  • ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूमे अपलोड करें
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचकर सबमिट कर दें
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या कॉपी अपने पास रख लें

ये भी पढ़ें: AICTE Fellowship 2026-27: फैकल्टी को हर महीने मिलेंगे 1 लाख रुपए, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola