300 से ज्यादा पदों पर Vacancy, बिहार सरकार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का शानदार मौका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Oct 2025 3:59 PM
बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की भर्ती (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
BSSC Sports Trainer Recruitment: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत खेल के एक्सपर्ट अप्लाई (Apply) कर सकते हैं. हालांकि, अप्लाई करने से पहले आप Eligibility, आयु सीमा और अन्य डिटेल्स देख लें. मालूम हो कि इस भर्ती के जरिए 300 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी.
BSSC Sports Trainer Recruitment: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस जॉब वैकेंसी के तहत करीब 379 पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 नवंबर फिक्स की गई है. अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
BSSC Sports Trainer Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
एलिजिबिलिटी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें. हालांकि, शॉर्ट में बताएं तो अप्लाई करने के लिए सभी कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट्स के पास खेल से जुड़ा सर्टिफिकेट भी होना चाहिए जिसमें PGDSC जैसी डिग्रियां शामिल हैं. इसी के साथ किसी मान्य प्राप्त इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश को रिप्रजेंट करने वाले कैंडिडेट्स या किसी नेशनल चैंपिनशिप में रिप्रजेंट करने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.
BSSC Sports Trainer Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम- 21 वर्ष
- अधिकतम- 37 वर्ष
किसी भी कैंडिडेट्स की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी. वहीं आरक्षित कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम एज लिमिट (Maximum Age Limit) में छूट दी जाएगी.
BSSC Recruitment Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?
इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा. नीचे लिखित परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम दिया गया है.
| क्र.सं. | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अंक (Marks) |
|---|---|---|---|
| A | सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 30 | 30 |
| B | खेलों में सहायक विज्ञान (Allied Science in Sports) | 60 | 60 |
| C | मुख्य खेल (Main Sports) | 60 | 60 |
BSSC Sports Trainer Application Fees: आवेदन शुल्क
एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सभी कैंडिडेट्स को अप्लाई करने के लिए 100 रुपये की फीस देनी होगी. फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा होगी इसकी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें.
BSSC Sports Trainer How To Apply: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें और फीस जमा करें.
- अंत में कंफर्म करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने निकाली शानदार Vacancy
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










