झारखंड GSCC स्कीम: बिना गारंटी 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Jharkhand GSCC Scheme: झारखंड सरकार छात्रों के लिए ऐसी योजना चला रही है, जिसमें 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन दिया जाता है. इस लोन के लिए किसी जमीन, घर या दूसरी संपत्ति की गारंटी देने की जरूरत नहीं है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस लोन पर सिर्फ 4 फीसदी साधारण ब्याज देना होगा और इसकी गारंटी खुद राज्य सरकार देती है.

विज्ञापन

Jharkhand GSCC Scheme: झारखंड में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Jharkhand GSCC Scheme) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ऑफिशियल वेबसाइट gscc.jharkhand.gov.in पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते हैं. अगर आप आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन फीस की वजह से परेशानी हो रही है तो यह खबर आपके काम की है. आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Jharkhand GSCC Scheme का फायदा किसे मिलेगा?

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Jharkhand GSCC Scheme) का फायदा झारखंड के रहने वाले छात्र उठा सकते हैं. अगर आपके पास झारखंड का निवास प्रमाण पत्र है या आपने 10वीं, 12वीं या डिप्लोमा झारखंड से किया है, तो आप आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में आपका एडमिशन होना चाहिए. आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए. अगर पहले इस योजना का फायदा ले चुके हैं, तो दोबारा आवेदन नहीं कर सकते.

किन कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा लोन?

यह लोन कई बड़े और अच्छे संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा. इसमें NID, NIFT, होटल मैनेजमेंट संस्थान, BIT सिंदरी, CIPET रांची, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, XISS रांची और झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं.


Image

Jharkhand GSCC Scheme Check Here

इसके अलावा जिन कॉलेजों को NAAC में A ग्रेड या उससे ऊपर की रेटिंग मिली है या जो NIRF की टॉप रैंकिंग में शामिल हैं, वहां पढ़ने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

क्यों खास है ये स्कीम?

आज के समय में कॉलेज की फीस काफी ज्यादा हो गई है. कई बार छात्र सिर्फ पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ देते हैं. ऐसे में यह योजना उनके लिए बड़ी मदद बन सकती है. 15 लाख रुपये तक का लोन, बिना किसी गारंटी के और सिर्फ 4 फीसदी ब्याज पर मिलना छात्रों के लिए अच्छा मौका है. अगर आप आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं और पैसों की चिंता है, तो इस योजना के बारे में जरूर जानकारी लें और समय रहते आवेदन करें.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी झारखंड से इंजीनियरिंग करना चाहते है? ये है Top 5 सरकारी BTech कॉलेज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola