JEE Main Session 1 Exam 2023: रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका आज रात 9 बजे तक, यहां है डायरेक्ट लिंक, जल्दी करें

JEE Main Session 1 Exam 2023: जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2023 का रजिस्ट्रेशन आज, 12 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है. उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
JEE Main Session 1 Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 12 जनवरी, 2023 को जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगी. जो कैंडिडेट संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic के माध्यम से कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक रात 9 बजे तक एक्टिव रहेगा.
क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 को रात 11.50 बजे तक है. परीक्षा के लिए सिटी की घोषणा जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में होगी और एडमिट कार्ड जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में डाउनलोड किया जाएगा.
जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-
-
एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें.
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
Also Read: AIIMS Jodhpur Recruitment 2023:सीनियर रेजिडेंट के 114 पदों के लिए आवेदन करें, योग्यता, फीस, डिटेल्स जानें
जेईई सेशन 1 एग्जाम 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










