IIT Kanpur YEC 2027: स्टार्टअप आइडिया से जीतें 1.5 लाख, ऐसे करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIT Kanpur YEC 2027: आईआईटी कानपुर के इस चैलेंज में युवा अपने स्टार्टअप आइडिया के दम पर 1.5 लाख तक का पुरस्कार जीत सकते हैं. चयनित प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से मेंटरशिप भी मिलेगी. जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे भरें फॉर्म.

विज्ञापन

IIT Kanpur YEC 2027: आईआईटी कानपुर ने यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज (YEC) 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस प्रतियोगिता में युवाओं को अपने स्टार्टअप आइडिया और तकनीक आधारित समाधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पेश करने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता में शीर्ष पांच टीमों को 30,000 से लेकर 1.5 लाख तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2026 तक MY भारत पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

यह पहल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का हिस्सा है. इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय कर रहा है, जबकि आईआईटी कानपुर इसमें नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है. इस चैलेंज का उद्देश्य ऐसे नए आइडिया को बढ़ावा देना है, जो तकनीक और उद्यमिता की मदद से सामाजिक समस्याओं का समाधान कर सकें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष की उम्र के स्टार्टअप फाउंडर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स हिस्सा ले सकते हैं. स्टार्टअप फाउंडर्स के पास DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप या पंजीकृत MSME होना चाहिए. उनका आइडिया किसी सामाजिक समस्या का व्यावहारिक समाधान देने वाला होना चाहिए.

सरकारी और निजी संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों (NGO) तथा शैक्षणिक संस्थानों में काम करने वाले पेशेवर भी आवेदन कर सकते हैं. उन्हें रोजगार से जुड़े जरूरी दस्तावेज और अपने नियोक्ता का नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जमा करना होगा.

उम्मीदवार अकेले या टीम बनाकर आवेदन कर सकते हैं. एक टीम में टीम लीडर सहित अधिकतम तीन सदस्य हो सकते हैं. सभी सदस्यों को निर्धारित आयु सीमा की शर्त पूरी करनी होगी.

इन क्षेत्रों में पेश कर सकते हैं आइडिया

YEC 2027 के तहत हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, सुशासन, दिव्यांगजनों के लिए तकनीक, आपदा प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में समाधान आमंत्रित किए गए हैं.

उम्मीदवार डिजिटल शिक्षा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं, स्मार्ट खेती, स्वच्छ ऊर्जा, कचरा प्रबंधन और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े आइडिया पेश कर सकते हैं. चयनित प्रतिभागियों को अपने आइडिया को बेहतर बनाने और उसे व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा.

ये भी पढ़ें: IIT AI Courses: सिर्फ 100 रुपये से शुरू AI कोर्स की फीस, IIT से करें पढ़ाई और बनाएं करियर, जानें पूरी डिटेल

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले MY भारत की आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in पर जाएं.
  • यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज 2027 का पेज खोलें.
  • पोर्टल पर लॉगिन करें या नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित कैटेगरी और आइडिया की थीम चुनें.
  • आइडिया का विवरण, पिच डेक और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • सभी जानकारियां जांचने के बाद जरूरी घोषणाएं पूरी करें और आवेदन सबमिट कर दें.
  • आवेदन जमा होने के बाद उसकी पुष्टि और आगे के अपडेट के लिए पोर्टल चेक करते रहें.

विजेताओं को कितना मिलेगा पुरस्कार?

स्थाननकद पुरस्कार
पहला1,50,000
दूसरा1,00,000
तीसरा75,000
चौथा50,000
पांचवां30,000

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमनिर्धारित समय
आवेदन की अंतिम तारीख22 अक्टूबर 2026
क्षेत्रीय स्क्रीनिंग और प्रतियोगिताअक्टूबर-नवंबर 2026
ऑनलाइन मेंटरिंगनवंबर-दिसंबर 2026
आईआईटी कानपुर में ऑफलाइन मेंटरिंग11-12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय प्रदर्शन और पुरस्कार10-12 जनवरी 2027

ये भी पढ़ें: IIT Bombay Protest: साहिल वाकोडे के लिए इंसाफ मांग रहे माता-पिता हिरासत में, छात्रों ने उठाए सवाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola