IIT JAM 2027: आवेदन का एक और मौका, इस तारीख तक भरें फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIT JAM 2027: आईआईटी खड़गपुर ने मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. उम्मीदवार अब 22 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. जानें परीक्षा की तारीख, फीस और आवेदन का पूरा तरीका.

विज्ञापन

IIT JAM 2027: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) खड़गपुर ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर तय की गई थी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

इस परीक्षा के जरिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए देश के 23 आईआईटी में साइंस और इससे जुड़े विषयों के 89 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन का मौका मिलेगा. इस साल JAM 2027 का आयोजन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है.

आवेदन की नई तारीख और परीक्षा का शेड्यूल

आईआईटी JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर 2026 से शुरू हुआ था. अब उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. वहीं, परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा.

सात विषयों में होगी परीक्षा

JAM 2027 में कुल सात विषयों के पेपर होंगे. इनमें बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स और फिजिक्स शामिल हैं. उम्मीदवार तय नियमों और परीक्षा सत्रों के अनुसार एक या दो टेस्ट पेपर चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: 1.42 लाख तक सैलरी, 10वीं पास के लिए भी नौकरी का मौका; जानें पूरी डिटेल

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर JAM 2027 के Application Portal (JOAPS) लिंक पर क्लिक करें
  • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें. इसके लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसी जानकारी भरें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें
  • अपनी पसंद के अनुसार एक या दो टेस्ट पेपर चुनें. दो पेपर चुनने वाले उम्मीदवार परीक्षा सत्रों के नियम जरूर जांच लें
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और लागू होने पर कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें
  • अपनी कैटेगरी और चुने गए पेपर के हिसाब से आवेदन फीस जमा करें
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और आवेदन सबमिट कर दें
  • आखिर में आवेदन फॉर्म और फीस भुगतान की रसीद डाउनलोड करके अपने पास रख लें

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

एक टेस्ट पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये फीस देनी होगी. अन्य उम्मीदवारों के लिए फीस 2,000 रुपये है. वहीं, दो टेस्ट पेपर चुनने पर महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,350 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को 2,700 रुपये का भुगतान करना होगा.

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों और पेपर कॉम्बिनेशन की जानकारी जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें: डगडौआ की समीक्षा AIR 56 लाकर बनीं IAS, बैंक की नौकरी के साथ क्रैक किया UPSC

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola